HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

मैं गुड़गांव के विकास का विरोधी

उचाना. virendersingवित्तमंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि वे गुड़गांव के विकास के विरोधी है क्योंकि बांगर क्षेत्र में विकास की अनदेखी हो रही है। बीरेंद्र सिंह सोमवार को बुडायन गांव में ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि गुड़गांव में अगर औद्योगिक कारखाने एवं फैक्ट्रियां लग सकती हैं तो जींद, कैथल क्षेत्र में क्यों नहीं। बांगर क्षेत्र के विकास के लिए वे हमेशा लड़ते रहेंगे। इसके लिए उन्हें मंत्री पद से हटा दिया जाए तो भी मंजूर होगा। उन्होंने कहा कि पहले विकास कार्यो की मंजूरी के बाद अधिकारी लिखते थे कि पैसों का अभाव है लेकिन आज सरकार का खजाना भरा हुआ है।

किसी कार्य के लिए 1 लाख रुपए की जरूरत हो या फिर 100 करोड़ की, रुपयों की कोई कमी नहीं है। वित्त मंत्री ने कहा कि गांव के लोगों को चाहिए कि वे बिना किसी भेदभाव के गांव में विकास कार्य करवाएं ताकि आम आदमी को इसका फायदा पहुंच सके। आज हरियाणा प्रदेश विकास के मामले में पूरे देश में नंबर वन है। इस मौके पर ग्रामीणों द्वारा वित्तमंत्री का पगड़ी पहना कर स्वागत किया और भेंट स्वरूप चांदी का रथ एवं शाल भेंट की।

कार्यक्रम का मंच संचालन लेक्चरर बलजीत कंदौला ने किया। इस अवसर पर सत्यनारायण शास्त्री, ब्लॉक समिति चेयरपर्सन सतीशा देवी, ब्लॉक समिति सदस्य सुरेश उचाना खुर्द, पूर्व सरपंच कली राम, शंकर राम, रामफल बुडायन, पंजाबा, सज्जन श्योकंद, बेरोजगार संघ के जिलाध्यक्ष बीरेंद्र घोघड़िया, राममेहर श्योकंद, सुरेंद्र कंदौला, ओमप्रकाश गुप्ता, मास्टर राए सिंह, गोविंद, आत्मा राम, पूर्व पार्षद सत्यनारायण गर्ग, वित्त मंत्री के नीजि सचिव रामदिया श्योकंद, करतार सिंह, पार्षद जयभगवान, सुरेश मखंड, सतपाल श्योकंद, सुरेंद्र श्योकंद, सुरेंद्र घोघड़िया के अलावा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: