HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

निकिता ने कही दिल की बात

nikita anandवर्ष 2003 में मिस इंडिया के खिताब से नवाजी गईं निकिता आनंद ने बॉलीवुड में भाग्य जरूर आजमाया, लेकिन यह उन्हें रास नहीं आ रहा। मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमाने वाली निकिता फैशन डिजाइनिंग में भी महारत रखती हैं और एनआईएफटी से उन्होंने बाकायदा प्रशिक्षण भी लिया है। जालंधर में जन्मीं, दिल्ली में बड़ी हुईं और मुंबई में शिक्षा प्राप्त करने वाली निकिता ने देश के कई हिस्सों का अनुभव लिया है।

मनीष तिवारी की ‘दिल दोस्ती.’ नामक फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली निकिता हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘लाइफ में कभी-कभी’ में भी नजर आई हैं। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि वे कभी भी फिल्मों में आना नहीं चाहती थीं, लेकिन भाग्य फिलहाल उन्हें इस तरफ ले आया है।

उनका कहना है कि भले ही रैंप से फिल्मों तक का सफर तय करने वाली अभिनेत्रियों की फेहरिस्त लंबी हो, लेकिन उन्होंने कभी इस दिशा में सोचा भी नहीं था। फिल्मों में आने से पूर्व वे फैशन जगत में ही कुछ करने की ख्वाहिश रखती थीं। उनका कहना है कि वर्ष 1994 में रैंप से अभिनेत्री सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय के फिल्मों में प्रवेश और सफलता ने इस ट्रैंड को शुरू किया था। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता ने भी उनका अनुसरण किया और सफल भी रहीं।

फिर तो मॉडलिंग से फिल्मों में आने का चलन ही हो गया। वे मानती हैं कि यही वजह है कि लोगों की उम्मीदें ब्यूटी कांटैस्ट जीतने वाली मॉडल्स से बढ़ जाती हैं कि वे फिल्मों में आएं। यही दबाव उन पर था, जो उन्हें फिल्मों की तरफ ले आया। खैर निकिता ने अभी भविष्य की योजनाओं के बारे में कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिया है, लेकिन उनकी बातों से स्पष्ट है कि वे कहीं और अपनी प्रतिभा का उपयोग करेंगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: