HomeSportsCricket Cricket

विश्व चैपियन ने दिया 307 रनों का लक्ष्य

कोच्चि. विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने भारत को सात वन डे इंटरनेशनल की सीरीज के दूसरे मैच में जीत के लिए 307 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है।

47 ओवर: आखिरकार भारत को साइमंड्स का विकेट मिला। हालांकि उनकी 87 रनों की पारी ने ऑस्ट्रेलिया की पारी में निर्णायक पारी खेली। उन्होंने हैडिन के साथ 108 रनों की भागीदारी निभाई। स्कोर 5 विकेट पर 269 रन हुआ। हैडिन 62 पर अविजित। 44.2 ओवर: ऑस्ट्रेलिया ने 250 रन पूरे किए। साइमंड्स शतक की ओर, हैडिन अर्धशतक से 2 रन दूर। दोनों के बीच 13.2 ओवरोंे में 91 रनों की साझेदारी हुई।

41 ओवर: ऑस्ट्रेलिया बेहद मजबूत स्थिति में। 41 ओवर बाद स्कोर हुआ 4 विकेट पर 220 रन। साइमंड्स 69 और हैडिन 32 पर अविजित। दोनों के बीच 60 रनों की भागीदारी हुई।

35 ओवर: शुरुआत में जल्दी- जल्दी विकेट गंवाने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया विशाल स्कोर की ओर। एक समय 8 रन पर 2 विकेट गंवाने की स्थिति से उबरते हुए कंगारुओं ने 4 विकेट पर 186 रन बना लिए हैं। अब अगले 15 ओवरों में और 100 रन जोड़कर टीम 290- या फिर 300 तक पहुंच सकती है।

32 ओवर: दूसरे स्पेल में गेंदबाजी करने आए इरफान पठान ने अपने 32 वें ओवर की पहली ही गेंद पर हैडन को बोल्ड कर मैच में अपना दूसरा विकेट लिया। हैडन ने 75 रन बनाए। हालांकि वे अपनी टीम को 2 विकेट पर 8 रन की स्थिति से उबारकर मजबूत स्कोर की ओर ले जाने में सफल रहे। उन्होंने क्लार्क के साथ 59 और साइमंड्स के साथ 87 रनों की अहम भागीदारी निभाई। ऑस्ट्रेलिया 4 विकेट पर 164 रन बनाकर मजबूत स्थिति में पहुंच चुका है। साइमंड्स 51 रन बनाकर अभी क्रिज पर हैं।

25 ओवर: साइमंड्स और हैडन ने तेजी से 58 रनों की भागीदारी निभाकर टीम को संकट से निकाला। अब ऑस्ट्रेलिया की रनगति 5 रन प्रति ओवर के आसपास। मैच में अब कुछ भी संभव। हैडन ने हरभजन की गेंद पर छक्का लगाकर अपना शानदार अर्धशतक पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट पर 124 रन हुआ।

22 ओवर: साइंमड्स ने दबाव हटाने का जिम्मा अपने सिर लिया। उन्होंने पिछले तीन ओवरों में 3 चौके और 2 छक्के लगाए। यह मैच का रोचक दौर। साइमंड्स अगर भारतीय स्पिनरों पर हावी हो गए तो ऑस्ट्रेलिया भारत के सामने अच्छा लक्ष्य रखने में कामयाब रहेगा। वे भज्जी और पोवार की गेंद पर एक-एक छक्का लगा चुके हैं।

20ओवर: एंड्रयु साइमंड्स ने पठान के 6 ठे ओवर में तीन चौके समेत 13 रन बटोरकर रनगति तेज करने का प्रयास किया। क्लार्क के आउट होने के बाद रनों का टोटा सा पड़ गया था। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवरों में 3 विकेट पर 86 रन बना लिए हैं। अब आगे के मैच में स्पिनरों की भूमिका महत्वपूर्ण। अभी तक सधी गेंदबाजी कर रहे भज्जी और पोवार को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को बचकर निकलने का मौका नहीं देना होगा।

15.4 ओवर: लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे पठान को सीरीज में पहला विकेट मिला, लेकिन वह भी वाइड गेंद पर। उनकी एक कमजोर गेंद को आगे निकलकर मारने के चक्कर में क्लार्क आगे निकले। और धोनी ने उनके विकेट बिखरने में देर नहीं लगाई। बेंगलूरु में शानदार शतक बनाने वाले क्लार्क यहां भी 38 गेंदों में 27 रन बनाकर जमते नजर आ रहे थे। लेकिन एक गलती से उनकी यहां पर बड़ी पारी खेलने की इच्छा पूरी नहीं हो सकी। हालांकि उन्होंने हैडन के साथ मिलकर 58 रनों की भागीदारी निभाकर टीम को शुरुआती संकट से निकाला।

15 ओवर: मैच संतुलन बिंदु पर। ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट गंवाने के बाद बेहतर रिकवरी की। हैडन और क्लार्क के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी हुई। हैडन और क्लार्क क्रिज पर अच्छी तरह जमे हुए। भारत को मैच में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एक विकेट की दरकार। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट पर 61 रन। हालांकि आरपी की जगह शामिल हरभजन और पठान की सधी गेंदबाजी के चलते रनगति तेज नहीं।

12.2 ओवर: ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए अपने 50 रन पूरे किए। हैडन 26 और बेंगलूरु के हीरो माइकल क्लार्क 17 रन पर अविजित। पहले वन डे की तरह यहां भी भारती गेंदबाजों को शुरुआती सफलताओं के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। जहीर खान े अपने पहले ही ओवर में कप्तान एडम गिलक्रिस्ट को चलता किया। गिली आज अपना खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद श्री ने भी पीछे न रहते हुए अपने दूसरे और पारी के चौंथे ओवर की पहली ही गेंद पर ब्रेड हॉग को धोनी के हाथों कैच करा दिया। उस समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर सिर्फ 8 रन था। यहां से हैडन और क्लार्क ने भारतीय गेंदबाजों को अगली सफलता से वंचित रखते हुए। टीम को खतरे से उबारने का सफल प्रयास किया। श्रीसंथ को हॉग का विकेट जरूर मिला। लेकिन अपने घरु मैदान में अति उत्साह में आने के कारण उनकी गेंदों की पिटाई भी हुई। उन्होंने इस मैदान में पांच विकेट लेने की बात कही थी, लेकिन अब इसकी संभावना कम ही नजर आ रही है। भारतीय गेंदबाजों को अगले विकेट की दरकार है। नहीं तो आस् ट्रेलिया बेंगलूरु की तरह यहां भी मजबूत स्थिति में जा सकता है। भारत ने आज के मैच में आरपी की जगह हरभजन को शामिल किया है। बीच के ओवरों में भारत की स्थिति उनकी गंेदबाजी ही तय करेगी।

कल हुई बारिश का कारण आउट फील्ड गीला हो गया था जिसकी वजह से मैच आधे घंटे की देर से शुरू हुआ। इस मैच टीम इंडिया ने पहले मध्यम तेज गेंदबाज आरपी सिंह को टीम से बाहर रखा है। आरपी की जगह हरभजन को टीम में शामिल किया गया है। सौरभ गांगुली की जगह रॉबिन उत्थप्पा को टीम में जगह मिली है।

मौसम विभाग की तरफ से आज तेज बारिश की संभावना की भविष्यवाणी के कारण इस मैच के परिणाम पर भी शंका के बादल मंडरा रहे हैं। गौरतलब है कि बेंगलुरू में खेला गया पहला वन डे भी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था।

भारतीय टीम
महेंद्र सिंह धोनी, गौतम गंभीर, सचिन तेंदुलकर , राबिन उत्थप्पा,राहुल द्रविड़, युवराज सिंह, इरफान पठान, रोमश पवार, हरभजन सिंह, श्रीसंत, जहीर खान ।

आस्ट्रेलिया की टीम
एडम गिलक्रिस्ट , मैथ्यू हेडन, ब्रैड हॉज, एंड्रयू सायमंड्स, माइकल क्लार्क, ब्रैड हैडिन, जेम्स होप्स, ब्रैड हॉग, ब्रेट ली, मिशेल जॉनसन और स्टुअर्ट क्लार्क।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
ravind singh
Tuesday, 2nd Oct 2007, 10:19
fast 3 wekit liaa jay