HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

रोजी छिनना सहन नहीं कर पाए कुली

अमृतसर. माल से लदे ट्रक सीधे सीमा पार कराए जाने से खफा सैकड़ों कुलियों ने पहले रोष जताया और बाद में टमाटर से लदे करीब 10 ट्रकों के शीशे तोड़ दिए। वे ट्रकों पर गए और टमाटरों की 100 से अधिक पेटियां तक तोड़ दीं। अब तक भारत-पाक के कुलियों को जीरो प्वाइंट से लेकर कस्टम गोदाम तक माल लाने के लिए प्रति नग 9 रुपए मिलते थे।

ट्रकों में ही माल आने-जाने का सीधा असर उनकी रोजी-रोटी पर पड़ेगा। आज भारत से तीन ट्रक पाक गए, जबकि उस ओर से एक भी ट्रक इधर नहीं आया। गुस्साए कुलियों ने कस्टम चौकी के बाहर धरना भी दिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: