HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

कैप्टन परिवार ने 200 करोड़ की रिश्वत ली

लुधियाना .Captain Amarinder Singh विजिलैंस ब्यूरो ने सोमवार को खुलासा किया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके परिवार ने मोहाली में दो सैक्टरों के निर्माण के लिए दुबई की फर्म से २क्क् करोड़ की रिश्वत ली थी। यह रिश्वत लेने में एडवोकेट आर.एस. गिल और पंजाब के पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल हरप्रीत सिंह संधू ने अहम भूमिका निभाई।

दुबई में दिया गया पैसासोमवार को यह जानकारी विजिलैंस के एसएसपी कंवरजीत सिंह संधू ने दी। उन्होंने बताया, ‘संधू ने पूछताछ के दौरान चार नए घोटालों का खुलासा किया है। हरप्रीत ने स्वीकार किया कि दुबई की फर्म एमआर एमजीएफ ने सिटी सैंटर निर्माण के लिए टैंडर भरा था और उनका रेट सबसे ऊंचा था, लेकिन काम टुडे होम्स को दे दिया गया। इस पर कंपनी कोर्ट में गई। कैप्टन व उनके साथियों ने उन्हें बुलाया और केस कोर्ट से वापस लेने को कहा। इसके बदले कंपनी को मोहाली में दो सैक्टरों के निर्माण का ठेका देने का वादा किया गया। इसके बदले कैप्टन परिवार को दुबई में २क्क् करोड़ की रिश्वत दी गई। इस डील में गिल और संधू की विशेष भूमिका रही।’

गोइंदवाल प्रोजैक्ट में भी रिश्वत : संधू ने बताया कि गोइंदवाल पावर प्रोजैक्ट कैप्टन सरकार कार्यकाल खत्म होने से पहले ही ताज ग्रुप को दिया गया। उसके मालिक ने करोड़ों रुपए की रिश्वत कैप्टन को दी। इसमें उनके सचिव एमपी सिंह तथा एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सारी रिश्वत की राशि एमपी सिंह ने ली।

अंबुजा सीमेंटसंधू ने बताया कि अंबुजा सीमेंट बनाने वाली कंपनी का एक झगड़ा हल करवाने के लिए भी कैप्टन अमरिंदर सिंह को करोड़ों रुपए की रिश्वत दी गई। हरप्रीत सिंह ने बताया कि इस मामले को हल करवाने में भी एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की भूमिका थी।

जालंधर के एक होटल से करोड़ों लिएहरप्रीत सिंह संधू ने विजिलैंस के समक्ष माना कि जालंधर के एक होटल रैडीसन का पार्किग का एक झगड़ा था, जिसे हल करवाने में कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणइंदर सिंह, एक रिश्तेदार रमिंदर सिंह रिची तथा आरएस गिल ने करोड़ों रुपए की रिश्वत ली।

कांग्रेस विधायक पर काल गल्र्स सप्लाई करने का आरोप एसएसपी विजिलैंस ने कांग्रेसी विधायक जस्सी खंगूड़ा तथा हरप्रीत सिंह संधू पर ब्यूरोक्रेटस तथा राजनेताओं को रूसी, दिल्ली और मुंबई की लड़कियां सप्लाई करने का आरोप लगाया ताकि उनसे काम निकलवाए जा सकें। उन्होंने बताया कि इन्होंने कोठी किराए पर ले रखी था, जहां पर यह धंधा होता था।

३५ से ४क् लोगों की पहचानएसएसपी विजिलैंस ने बताया कि नए मामलों में ३५ से ४क् नए लोगों की पहचान की गई है। हरप्रीत सिंह संधू के बयानों के आधार पर विजिलैंस अधिकारी छानबीन कर रहे हैं। सबूत जुटाने के बाद कैप्टन अमरिंदर तथा आरएस गिल को सम्मन किया जाएगा।

बदला लेने के लिए नाम काल गल्र्स सप्लाई में ले रहे हैं एसएसपी : जस्सी खंगूड़ा कांग्रेसी विधायक जस्सी खंगूड़ा ने जल्दी में बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एसएसपी विजिलैंस कंवरजीत सिंह संधू उनसे बदला लेने के लिए उनका नाम काल गल्र्स सप्लाई करने जैसे मामलों में ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि ४ वर्ष पूर्व एसएसपी ने उनके होटल पार्क प्लाजा में सुखबीर बादल का हिस्सा ढूंढने के लिए छापामारी की थी जबकि मामला झूठा निकला। इसलिए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनका तबादला कर दिया। इसी का बदला लेने के लिए यह सब हो रहा है। वे इस मामले में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से भी बात करेंगे। वे अदालत में मानहानि का दावा दायर कर सकते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: