bhaskar Web English
HomeNewsNational National

सुधार प्रक्रियाएं जल्द पूरी करे म्यांमार: भारत

न्यूयॉर्क.Pranabभारत ने म्यांमार से कहा है कि वह शीघ्र राजनितिक सुधार की प्रक्रियाओं को पूरा करे। भारत के विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने म्यांमार के विदेश मामलों के प्रभारी यू नियान विन से मुलाकात के दौरान कहा कि म्यांमार सरकार को लोकतंत्र समर्थकों पर हुए अत्याचार की घटनाओं की जांच करानी चाहिए और राजनीतिक सुधार की प्रक्रियाओं को शीघ्रता से पूरा करना चाहिए।

मुखर्जी ने म्यांमार के विदेश मंत्री से यह मुलाकात संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेम्बली की बैठक से अलग हटकर की। मुलाकात के दौरान प्रणब मुखर्जी ने म्यांमार की घटनाओं पर चिंता जताई ।

प्रणब ने कहा कि म्यांमार भारत का पड़ोसी है और भारत चाहता है कि वहां शांति बहाल हो। संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बान की मून के साथ मुखर्जी की मुलाकात के दौरान भी म्यांमार का मुद्दा उठा था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: