जालंधर चार महीनों की मेहनत और कुछ दिनों का इंतजार फिर जालंधर के पास होगी हाईफाई वैबसाइट। एक ऐसी वैबसाइट जिसमें जालंधर के हर पहलू को ऑनलाइन करने की कोशिश की गई है। यह वैबसाइट आने वाले 10 दिनों में लांच कर दी जाएगी।
दाव पर लगा है काफी पैसा, कीमती वक्त और साथ ही आशा इस वैबसाइट की सबसे ज्यादा क्लिक और सर्फ होने की। भास्कर की खबर चाहिए जालंधर ऑन लाइन डॉट कॉम के प्रकाशित होने के बाद इन यंगस्टर्स ने किया रिएक्ट और बताया इसी कॉन्सैप्ट पर बन रही उनकी वैबसाइट।
वैबसाइट पाटर्नर गौरव ने बताया कुछ महीने पहले ही मैंने दोस्तों के साथ मिलकर सोचा था ऐसी वेबसाइट बनाना है। चेतन ने बताया वैबसाइट के तैयार होने में करीबन चार महीने लगे और एक-एक कॉन्टैक्ट और हर तरह की इंफरेमेशन के लिए काफी रिसर्च की है ताकि कोई पहलू छूट न जाए। नितिन के अनुसार वैबसाइट के लिए अलग-अलग कंपनी से टाईअप करना, वैबसाइट को प्रमोट करना, मेरे लिए चैलेंज था।
कम्यूनिटी बनाएं..फ्रैंड्स पाएं आरकुट जैसी कम्यूनिटी वैबसाइट है जिसके पाएंगे नए दोस्त।
जरूरी नंबर ऑन वन क्लिक सिटी के नंबर्स, एमरजैंसी नंबर, एडरैस एक ही क्लिक में।
फोरम्स फोरम क्रिएट कर पाएंगे और किसी टॉपिक पर डिस्कशन भी।
लोकल न्यूज यूजर के लिए लोकल न्यूज हर पल अपडेट की जाएंगी।
अपडेट्स सिटी में लांच होने वाले नए प्रोड्क्टस की जानकारी मिलेगी।
जॉब सर्विस फ्री सर्विस के जरिए जालंधर में जॉब सर्च आसान रहेगा।
अलर्ट रिजस्टर्ड यूजर्स को ई-मेल के जरिए अलर्ट भेजे जाएंगे जिसमें रिटर्न भरने की डेट्स और फॉर्म की जानकारी होगी।
ऑनलाइन शॉपिंग इस वैबसाइट में ऑनलाइन शॉपिंग की आप्शन भी है। इसके जरिए आप राशन का ऑर्डर, फ्लावर, फूड की शॉपिंग कर सकेंगे। इसके अलावा सिटी के मॉल्स, शोरूम में चल रहे डिस्काउंट्स की भी जानकारी मिल सकेगी।