HomeNewsNational National

गुर्जरों का जेल भरो आंदोलन शुरू, कड़ी सुरक्षा

जयपुर.अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की माँग को लेकर आज से गुर्जर संगठनों का राजस्थान में जेल भरो आंदोलन शुरू हो गया है।

राजस्थान सरकार ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। फिलहाल कही से किसी अपिय घटना की सूचना नहीं है। हिंसा के पिछले अनुभव को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

संवेदनशील इलाक़ों में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। गौरतलब है कि राजस्थान में 29 मई से 4 जून के बीच हुईं हिंसा में 25 लोग मारे गए थे। देश के प्रमुख जनजातीय नेता जयपुर में सम्मेलन कर आरक्षण कोटे में फेरबदल का विरोध कर रहे हैं।

इस सम्मेलन में हिस्सा ले रहे केंद्रीय मंत्री नमो नारायण मीणा ने कहा कि सरकार के पास 1100 प्रार्थनापत्र आए हैं जिनमें जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग की गई है।

आज के इस सम्मेलन में जयपुर घोषणा की जाएगी जिसमें आरक्षण और विस्थापन पर राय व्यक्त की जाएगी। ग़ौरतलब है कि राजस्थान में गुर्जरों को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में रखा गया है लेकिन वे अनुसूचित जनजाति के तहत मिलने वाली आरक्षण सुविधा की मांग कर रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: