HomeNewsNational National

कर्नाटक में राष्ट्रपति शासन की संभावना बढ़ी

बेंगलुरु.कर्नाटक में सत्ता हस्तांतरण को लेकर भाजपा और जनता दल सेक्यूलर के बीच जारी गतिरोध का कोई नतीजा नहीं निकल सका है। दोनों दलों द्वारा कड़ा रुख अपनाने के कारण राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होने के आसार बढ़ गए हैं।

जहां बीजेपी राज्य में अपने पहले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करने को तैयार बैठी है वहीं कुमारस्वामी अपना पद छोड़ने को तैयार नहीं हैं। उधर, जनता दल सेक्यूलर के अध्यक्ष मेराजुद्दीन पटेल ने कहा कि कर्नाटका के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी आज अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे।

उन्होंने कहा बीस माह पहले भाजपा के साथ हुए सत्ता हस्तांरण के समझौते पर जनता दल सेक्यूलर ने कोई फैसला नहीं लिया है। अब सभी निगाहें मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के ऊपर टिकी हैं कि वे बीजेपी को सत्ता सौंपते है या नहीं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: