Sports
Other Sports Other Sports फ्लोरिडा. 1956, 1960, 1964 और 1968 में डिस्कस थ्रो में गोल्ड हासिल करने वाले चैंपियन एल्फ्रैड ऑर्टर जूनियर का फोर्ट मायर्स फ्लोरिडा में दिल की बीमारी से निधन हो गया। वह 71 साल के थे।
तमाम ब्लड प्रैशर की बीमारियों और बाद में दिल के रोगों के होने के बावजूद ऑर्टर ने छठे दशक में काफी जबर्दस्त प्रदर्शन किए थे। चाहे चुटैल ही क्यों न रहे हों, हमेशा हर ओलंपिक में मौजूद रहने वाले ऑर्टर ने हर बार नए रिकॉर्ड बनाए।
डिस्कस के इस सितारे ने खुद अपने ही बनाए कई रिकॉर्ड तोड़े, जिनमें 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स भी शामिल हैं। इसके अलावा ऑर्टर ने एक कंप्यूटर एग्जीक्यूटिव, आर्टिस्ट और मोटीवेशनल स्पीकर का काम भी किया।