HomeBusinessCorporate Corporate

प्याज के निर्यात पर एक पखवाड़े का प्रतिबंध

नई दिल्ली. आसमान छूती प्याज की कीमतों को काबू में लाने के लिए सरकार ने प्याज के निर्यात पर 15 दिन का प्रतिबंध लगा दिया है, ताकि घरेलू बाजार में onionप्याज की उपलब्धता सुनिश्चत हो सके।

प्याज निर्यात करने वाली प्रमुख मध्यस्थ एजेंसी नेफैड के मैनेजिंग डाइरेक्टर आलोक रंजन ने बताया कि प्याज निर्यात की अनुमति देने वाले नए अनुज्ञा पत्र (नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट - एनओसी) आगामी 15 अक्टूबर तक जारी नहीं किए जाएंगे। पहले जारी एनओसी की अवधि भी 56 दिनों में समाप्त हो जाएगी।

रंजन ने कहा कि इस प्रतिबंध और कर्नाटक की फसल आने से प्याज की कीमत नीचे आने का दबाव बढ़ेगा। नासिक से खरीफ फसल की मंडियों में आवक शुरू हो गई है। अगले 10 दिनों में आवक पूरे जोरों पर होगी। उन्होंने भरोसा जताया कि 15 अक्टूबर तक प्याज की बढ़ती कीमतों पर काबू पा लिया जाएगा। सरकार का यह अस्थाई प्रतिबंध नेफैड व 12 अन्य एजेंसियों द्वारा प्याज के न्यूनतम निर्यात मूल्य में प्रति टन 50 डॉलर की वृद्धि किए जाने के एक दिन बाद आया है।

राष्ट्रीय राजधानी में एक सप्ताह में प्याज की कीमत 5 रुपए प्रति किलो बढ़कर 2428 रुपए प्रति किलो हो गई हैं। आम जनता को कुछ राहत देने के लिए नेफैड अपने दिल्ली स्थित रिटेल आउटलेटों पर 2223 रुपए प्रति किलो की दर से प्याज बेच रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: