HomeNewsNational National

बेटी अभिशाप नहीं वरदान है: राष्ट्रपति

नई दिल्ली. देश में बालिकाओं के घटते अनुपात को शर्मनाक बताते हुए राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने कहा कि बेटी अभिशाप नहीं, वरदान होती है। देश की पहली pratibhaमहिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने महात्मा गांधी की 138वीं जयंती के मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ‘बालिका बचाओ योजना (सेव द गर्ल चाइल्ड)’ को लांच किया। राष्ट्रपति ने इस बात पर अफसोस जताया कि लड़कियों को लड़कों के समान महत्व नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि यह हमारे जीवनमूल्यों में आई खामियों को दर्शाता है। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्नत कहलाने वाले राज्यों में ही नहीं बल्कि प्रगतिशील समाजों में भी लिंगानुपात की स्थिति चिंताजनक है।

गांधीदर्शन को विश्व ने माना : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राष्ट्रपिता को उनके जन्मदिन पर याद करते हुए संयुक्त राष्ट्र का विशेष तौर पर धन्यवाद अर्पित किया, जिसने दो अक्टूबर को विश्व अहिंसा दिवस का दर्जा देकर गांधीजी के आदर्शे का सम्मान किया है।

गांधीजी मेरे आदर्श: भारत यात्रा पर र्आई अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने मंगलवार को राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। सुनीता ने इस मौके पर कहा कि गांधीजी उनके आदर्श हैं। सुनीता ने कहा कि बापू भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के नागरिक थे।

गांधीजी पर प्रदर्शनी: श्रीलंका के शहर कैंडी में महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन मंगलवार को किया गया। भारतीय उच्चयोग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में लगभग 350 दुर्लभ फोटो शामिल किए गए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: