bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

पूर्व राष्ट्रपति कलाम आज इंदौर आएंगे

इंदौर. पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम बुधवार सुबह 8.45 बजे इंदौर आएंगे। वे यहां आईआईएम के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उसके बाद राजा रमन्ना प्रगत kalamप्रौद्योगिकी केंद्र में चल रहे शोधकायरें का निरीक्षण करेंगे फिर फ्री प्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एमरल्ड हाइट्स में 10 हजार बच्चों से मिलेंगे। इससे पहले वे यहां वर्ष 2002 में एसजीएसआईटीएस के कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। वर्ष 2006 में झाबुआ दौरे के समय वे लगभग आधे घंटे के लिए देवी अहिल्या एअरपोर्ट पर रुके थे।

कहां-कितने बजे : श्री कलाम बुधवार सुबह 7.15 बजे दिल्ली से प्रस्थान करेंगे। सुबह 8.45 बजे इंदौर एअरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से 8.50 बजे आईआईएम के लिए प्रस्थान करेंगे और 9.20 बजे परिसर में पहुंचेंगे। यहां वे दोपहर 12 बजे तक रहेंगे और 12.05 बजे निकलेंगे और सवा 12 बजे कैट पहुंचेंगे। 12.20 से 3 बजे तक कैट के कार्यक्रम में रहेंगे। 3.05 बजे एमरल्ड हाई स्कूल के लिए निकलेंगे और सवा तीन बजे वहां पहुंचेंगे। 3.20 से 4.25 तक कार्यक्रम में सम्मलित रहेंगे। 4.25 बजे विमानतल के लिए प्रस्थान करेंगे और 4.40 पर पहुंचेंगे। 5.05 बजे एअरडेक्कन से निकलेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: