bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

टावर पर चढ़ा युवक

भोपाल. रामसेतु नहीं तोड़ने की मांग को लेकर एक युवक ने मंगलवार को जमकर नाटक किया। वह वीआईपी रोड पर बने एक बिजली के टावर पर चढ़ गया और towerकूदने की धमकी दी। उसने टावर पर चढ़कर केरोसिन पी लिया। दो घंटे तक चले नाटकीय घटनाक्रम के बाद फायर ब्रिगेड अमले ने उसे नीचे उतारा। राजधानी में अपनी तरह का यह पहला मामला है।

करोद इलाके में रहने वाला विनोद पलाया धार्मिक संगठनों से जुड़ा हुआ है। उसने स्वयं का भी एक संगठन मां वैष्णो देवी जनकल्याण समिति बनाई है। उसने रामसेतु नहीं तोड़ने को लेकर राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से लेकर स्थानीय नेताओं को भी पत्र लिखे थे। उसने संसद पर हमले की साजिश रचने वाले अफजल को फांसी देने की मांग भी की थी। किसी पत्र का जवाब नहीं मिलने पर वह मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वीआईपी रोड के किनारे बिजली के टावर पर चढ़ गया। इसके पहले उसने सोमवारा में आयोजित जिला भाजपा के रामधुन कार्यक्रम में भाग लिया था।

विनोद को टावर पर चढ़ा देखकर कुछ नागरिकों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस वहां पहुंची तो वह नीचे कूदने की धमकी देने लगा। उसके पास केरोसिन भी था। उसने यह केरोसिन पी लिया। पुलिस ने फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को बुलाया। पांच कर्मचारी जब ऊपर चढ़ने लगे तो विनोद ने कूदने की धमकी दी। उसका कहना था कि रामसेतु को टूटने से बचाया जाए, इसके लिए उसे कोई आश्वासन दे। पुलिस को पता चला कि यह युवक कुछ देर पहले भाजपा के कार्यक्रम में था, तो जिला भाजपा अध्यक्ष आलोक संजर को बुलाया गया।

श्री संजर ने फायर ब्रिगेड अमले के मोबाइल फोन पर विनोद से बात की। उसे समझाया कि यह तरीका ठीक नहीं है। फायर ब्रिगेड के पांच कर्मचारियों ने उसे पकड़कर रस्सी से बांध लिया। इसके बाद उसे एक बड़ी रस्सी से बांधा गया। पुलिस ने भी नीचे जाल आदि लगा दिए थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे उसे नीचे उतारा गया। उसे इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया है।

110 फीट ऊंचा है टावर
विनोद जिस टावर पर चढ़ा था, वह करीब 110 फीट ऊंचा है। यदि विनोद उससे कूद जाता तो कोई अनहोनी हो सकती थी। पुलिस ने सबसे पहले इस टावर की बिजली सप्लाई बंद कराई।

रास्ता बंद करना पड़ा
टावर पर चढ़े विनोद को देखने के लिए इतनी भीड़ एकत्र हो गई थी कि पुलिस को रास्ता बंद करना पड़ा था।

पांच लीटर केरोसिन और लाइटर लेकर चढ़ा था
विनोद पांच लीटर की कुप्पी में केरोसिन लेकर टावर पर चढ़ा था। उसके पास लाइटर और माचिस भी थी। उसने केरोसिन पीने के बाद अपने कपड़ों पर उड़ेल लिया था। जैसे ही उसे नीचे उतारा गया, उस पर पानी डाला गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
jagdish bhilala
Wednesday, 3rd Oct 2007, 13:18
Rishto ki mala to vishvas k phoolo se banti hai, prem ka ras bhara ho to har umr mai khusi milti hai..........