bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

सोहेल की हीरोइन बनने से इनकार

priyanka chopadaप्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान के होम प्रोडक्शन में बनने जा रही फिल्म में सोहेल खान के अपोजिट काम करने का ऑफर ठुकरा दिया है। ऑफर ठुकराते हुए प्रियंका ने कहा कि वह किसी बड़े स्टार के साथ ही काम करेंगी।

आपको बता दें कि पिछले एक साल से सलमान और प्रियंका के बीच बोलचाल बंद है। इसका कारण यह है कि सलमान ने राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘लंदन ड्रीम्स’ में प्रियंका की जगह कैटरीना कैफ को लेने की जिद की थी। इस घटना के बाद से ही दोनांे सितारों में कोल्ड वार चल रहा है। हाल ही में सोहेल खान ने अपनी फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज खन्ना’ में प्रियंका को अपने अपोजिट काम करने का ऑफर दिया था, जिसे प्रियंका ने ठुकरा दिया। इस फिल्म में सलमान और लारा दत्ता की मुख्य भूमिकाएं हैं।

प्रियंका द्वारा इस फिल्म का ऑफर ठुकराने की बात से सलमान काफी नाराज हैं। सलमान की इसी नाराजगी के चलते अब प्रियंका की साजिद नडियादवाला की दो फिल्मों में से भी छुट्टी हो गई है। सूत्रों के अनुसार साजिद और सलमान अच्छे दोस्त हैं।

वह सलमान अभिनीत फिल्म ‘जुड़वां’ की सीक्वेल बनाने जा रहे हैं। इसमें वह प्रियंका को सलमान की नायिका बनाने वाले थे, लेकिन अब वह किसी और अभिनेत्री की तलाश में हैं। इसी तरह उन्होंने प्रियंका को अपनी एक अन्य फिल्म ‘कमबख्त इश्क’ से भी आउट कर दिया है। इस फिल्म के नायक अक्षय कुमार हैं। बताया जा रहा है कि सलमान, प्रियंका से इस कदर नाराज हैं कि इसके चलते उनकी फिल्म ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ की शूटिंग पूरी नहीं हो पा रही है।

फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया कि सलमान और प्रियंका पर एक रोमांटिक गाना फिल्माया जा रहा था, लेकिन सलमान ने प्रियंका को छूने से मना करते हुए इस गाने की शूटिंग रद्द करा दी। अब इस गाने को नए सिरे से बनाया जा रहा है और अक्टूबर में इसकी शूटिंग होगी। प्रियंका से जुड़े सूत्रों की मानें तो अब जबकि वह करन जौहर की फिल्म में अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम जैसे नायकों के साथ काम कर रही हैं, तो वह सोहेल जैसे नायक की नायिका कैसे बन सकती हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: