bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

विद्या से नाराज हैं सरकार

vidya balanविद्या बालन को फिल्मों में लाने वाले निर्देशक प्रदीप सरकार अब उनसे नाराज हैं। खबर है कि प्रदीप ने अब विद्या के साथ फिल्में न करने का फैसला किया है। दरअसल प्रदीप अपनी नई फिल्म ‘लागा चुनरी में दाग’ में रानी मुखर्जी के साथ विद्या बालन को लेना चाहते थे लेकिन विद्या ने इस ऑफर को ठुकरा दिया। इस वजह से ही प्रदीपदा ने उनके साथ आगे काम न करने का फैसला किया है।

सूत्रों के अनुसार जब दादा ने ‘लागा चुनरी में दाग’ की शुरुआत की थी, तब सबसे पहले उन्होंने विद्या को ही रानी के साथ लेने की योजना बनाई थी। उन्होंने विद्या से बात की, तब विद्या ने साफ शब्दों में सेकंड लीड करने से मना किया। प्रदीप ने उन्हें काफी समझाया कि यह बहुत अच्छा किरदार है। बावजूद इसके विद्या ने उनकी बात नहीं मानी। इसके बाद प्रदीप सरकार ने कोंकणा सेन शर्मा से बात कर उन्हें साइन कर लिया।

इस बारे में विद्या ने कहा कि वह ‘लागा चुनरी में दाग’ में काम करना चाहती थीं, लेकिन डेट्स की वजह ऐसा नहीं हो पाया। हालांकि किरदार को लेकर भी उनके मन में कई सवाल थे। विद्या ने आगे कहा कि वे अभी उस पोजीशन में नहीं हैं कि कोई फिल्म ठुकरा सकें। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही वह दादा के साथ फिर काम करेंगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: