Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood
एकता कपूर जल्द ही पूरे देश में टैलेंटेड अभिनेताओं की खोज शुरू करने वाली हैं। बालाजी टेलीफिल्म्स के सूत्रों ने बताया कि इस वक्त रियलिटी शोज का काफी जोर है। लगभग हर चैनल पर किसी न किसी तरह का रियलिटी शो चल रहा है।
इन शो में गायकों को तो ढूंढ़ा जा रहा है, लेकिन कलाकारों को ढूंढ़ने के लिए बहुत कम शो बन रहे हैं। इसी को देखते हुए एकता ने टैलेंट हंट कार्यक्रम बनाने की योजना तैयार की है। यह शो संभवत: सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। देश भर में इस टैलेंट हंट शो की मुहिम चलाई जाएगी। इस शो में जो जीतेगा, उसे एकता कपूर संजय दत्त, जाएद खान, तुषार कपूर और विवेक ओबेरॉय जैसे अभिनेताओं के साथ काम करने का मौका देंगी।
इसके अलावा विनर को हॉलीवुड की फिल्म में भी काम करने का मौका दिया जाएगा। इन दिनों एकता इस कार्यक्रम की योजना पर काम कर रही हैं। इस कार्यक्रम के लिए एकता ने एक विशेष टीम बनाई है, जो पूरी तरह इसी शो पर ध्यान देगी। फिलहाल एकता कपूर ने इस बारे में ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया है।