Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood
अभय देओल का दिल इन दिनों नीतू चंद्रा के लिए धड़क रहा है। नीतू चंद्रा ‘गरम मसाला’ और ‘ट्रैफिक सिग्नल’ जैसी फिल्मों से वाह-वाही बटोर चुकी हैं। सूत्रों के अनुसार फिलहाल दोनांे ज्यादातर समय एक-दूसरे के साथ बिता रहे हैं।
हाल ही में दोनों एक साथ फिल्म देखने भी गए थे। नीतू इन दिनों हरियाणवी भी सीख रही हैं। हालांकि इस बारे में उनका कहना है कि अपनी नई फिल्म ‘वन टू थ्री’ में वह जाट पुलिस अफसर का किरदार निभा रही हैं, इसलिए हरियाणवी सीख रही हैं। सूत्रों की मानें तो नीतू और अभय के बीच कुछ खिचड़ी पक रही है। हाल ही में दोनों एक फिल्म देखने भी गए थे।
वहां पहुंचकर जब अभय को पता चला कि कुछ फोटोग्राफर खड़े हैं, तो उन्होंने नीतू को पहले जाने के लिए कहा और खुद थोड़ी देर बाद जाकर उनके बगल में बैठ गए। फिल्म खत्म होने के बाद दोनों ने डिनर लिया और अभय ने नीतू को घर भी छोड़ा। नीतू ने इस प्रकार की किसी भी घटना से साफ इंकार कर दिया। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि वह फिल्म देखने अभय के नहीं, बल्कि अपने दोस्तों के साथ गई थीं। वहां पर अभय भी अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखने आए थे।