bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

क्रिकेट सीख रहे हैं हरमन

harman हरमन बावेजा इन दिनों क्रिकेट सीखने में व्यस्त हैं। उन्हें क्रिकेट सीखने का शौक नहीं लगा है, बल्कि वह अपनी नई फिल्म के लिए यह तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार हरमन की दूसरी फिल्म में उनकी भूमिका एक क्रिकेटर की है। इसकी तैयारी के लिए वह आजकल पूर्व भारतीय खिलाड़ी प्रवीण आमरे से क्रिकेट सीख रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक हरमन की नई फिल्म का निर्देशन अजीत पाल करने वाले हैं। इस फिल्म का निर्माण एडलैब्स और विक्टरी मोशन पिक्चर कर रहा है।

फिल्म में अनुपम खेर, अमृता राव के साथ क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ, नवजोत सिंह सिद्धू भी काम करने वाले हैं। इनके अलावा फिल्म में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के भी कुछ क्रिकेटर भी नजर आएंगे। अजीत पाल ने बताया, ‘मेरी यह फिल्म एक क्रिकेटर के जीवन पर आधारित है।’ इसमें दिखाया जाएगा कि किस तरह जैसलमेर जैसे छोटे से कस्बे का एक खिलाड़ी क्रिकेट जगत में अपनी चमक बिखेरता है। उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के चार खिलाड़ियों ने इस फिल्म में काम करने के लिए हामी भरी है।

इसी तरह न्यूजीलैंड की टीम के खिलाड़ी भी इसमें अभिनय करते दिखाई देंगे। हरमन को क्रिकेट सिखा रहे प्रवीण आमरे ने बताया कि वह बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। उनमें किसी चीज को सीखने की ललक जबरदस्त है। इस फिल्म के बारे में हरमन ने कहा कि अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: