bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaHisar Hisar

अभय फिर बने हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष

सिरसा. अभय सिंह चौटाला को एक बार फिर हरियाणा ओलंपिक संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया। यहां जननायक चौधरी देवीलाल विद्यापीठ में मंगलवार को हुई संघ की चुनावी बैठक में प्रदेश की 32 विभिन्न खेल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनका चयन किया। बैठक में सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी एमएस मलिक को सचिव व भूपेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया है।

अन्य नियुक्तियों का अधिकार भी अभय को अन्य पदाधिकारियों के चयन का अधिकार भी अभय सिंह चौटाला को दिया गया है। इस अवसर पर अभय की स्वीकृति से अशोक अरोड़ा, गोपीचंद गहलोत, स. जसविंद्र सिंह संधु, सुरेंद्र बरवाला, विजय प्रकाश व बिमला सांगवान को संघ का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। रणधीर सिंह, सुखबीर सिंह व एचएस भादू को सहसचिव बनाया गया है जबकि पूर्ण सिंह डाबड़ा, कुलदीप सिंह, दलबीर सिंह खर्ब, दुलीचंद, ओमप्रकाश, पीएल चड्ढा व संदीप गोदारा को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया।

संघ के शेष पदाधिकारियों की नियुक्ति भी जल्दी ही कर दी जाएगी। याद रहे कि हरियाणा ओलंपिक संघ की प्रदेश में कुल 35 एसोसिएशन हैं जिनमें से मंगलवार को हुए चुनावों में 32 एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल हुए। जूडो, रोलर स्केटिंग व जिम्नास्टिक एसोसिएशन के पदाधिकारी इस चुनाव में शामिल नहीं हुए।

गौरतलब है कि बीती 30 सितंबर को हरियाणा सरकार ने ओलंपिक संघ के चौटाला और जिंदल दोनों गुटों की गतिविधियों पर रोक लगाते हुए को-ऑपरेटिव सोसायटी के रजिस्ट्रार आर आर जोवल को एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त कर दिया था।

कारण पूछेंगे : हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जूडो, रोलर स्केटिंग व जिम्नास्टिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों से पूछा जाएगा कि एजेंडा भेजे जाने के बावजूद वे इस बैठक में शामिल क्यों नहीं हुए। उन्होंने आशंका जताई कि जो पदाधिकारी इन एसोसिएशन से संबद्ध हैं, वे सरकारी पदों पर हैं, ऐसे में उन पर सरकार का दबाव है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: