bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

110 उद्योगपतियों के कुर्की वारंट जारी

अजमेर. पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग ने भूमि कर नहीं चुकाने पर राज्य के 110 बड़े उद्यमियों के कुर्की वारंट जारी किए हैं। महकमा भूमि कर नहीं चुकाने पर उद्यमियों की खानें और खाते सीज करेगा। विभाग को इन उद्यमियों से करीब 20 करोड़ की आय होने की संभावना है। महकमे के महानिरीक्षक अतुल शर्मा ने पिछले दिनों उपमहानिरीक्षकों की बैठक में भूमि कर सख्ती से वसूलने के निर्देश दिए थे। विभाग पहले भी कुछ बड़े उद्यमियों के खाते सीज कर चुका है।

230 करोड़ की वसूली का लक्ष्य
विभाग को मौजूदा वित्तीय वर्ष में भूमि कर से 230 करोड़ रुपए की वसूली करनी है। अब तक महकमा 35 करोड़ रुपए की राशि वसूल कर चुका है। इसके अलावा कई उद्योगपतियों द्वारा कोर्ट से स्टे लाने के कारण महकमे के 21 करोड़ रुपए और अटके पड़े हैं। इस संबंध में अतिरिक्त महानिरीक्षक हनुमान सिंह भाटी का कहना है कि उद्योगपतियों को नोटिस दिए गए हैं। राशि जमा नहीं कराने पर खाने अथवा खाते सीज कर ली जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: