bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

पैरोल पर छूटा कैदी फरार

बीकानेर. priosn केन्द्रीय कारागृह से पैरोल पर छूटा सजायाफ्ता कैदी फरार हो गया है। जेल प्रशासन की ओर से जामसर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।

हनुमानगढ़ जिले की पीलीबंगा तहसील में वार्ड संख्या छह निवासी श्रवण कुमार नाइक एनडीपीएस के मामले में बीकानेर केन्द्रीय कारागृह में सजा भुगत रहा था। उसे हनुमानगढ़ से बीकानेर कारागृह में शिफ्ट किया गया था। जोधपुर हाइकोर्ट से मिले आदेश के बाद हनुमानगढ़ जिले की पैरोल कमेटी ने श्रवण का आवेदन स्वीकार किया और उसे केन्द्रीय कारागृह से 11 सितंबर को छोड़ा गया।

श्रवण को 30 सितंबर को सायंकाल पांच बजे तक वापस कारागृह में उपस्थित होना था लेकिन वह फरार हो गया। कारागृह के प्रहरी मोइन्द्रसिंह की ओर से जामसर पुलिस थाने में फरार हुए कैदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

पैरोल पर छूटे ये कैदी भी हैं फरार
1. दलजीतसिंह जटसिख (22 जुलाई, 93 से) 2. कैलाश उर्फ बबलू नायक (20 अक्टूबर, 01 से) 3. मदनलाल बिश्नोई (3 जनवरी, 02 से) 4. मांगीलाल जाट (27 मई, 07 से) 5. निर्मल उर्फ भरतिया अग्रवाल (27 जुलाई, 07 से) 6. असगर अली (26 जुलाई, 07 से)

जमानतियों का पता नहीं
जेल मुख्यालय ने पिछले दिनों आदेश जारी किए थे पैरोल पर छूटने के बाद फरार होने वाले कैदियों की जमानत देने वाले लोगों के खिलाफ भी पुलिस थानों में प्राथमिकी दर्ज करवाई जाए। केन्द्रीय कारागृह से श्रवण फरार हो गया लेकिन उसके जमानतियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करवाई जा सकी। पता चला है कि पैरोल पर छोड़ने के लिए श्रवण की जमानत किसने दी, केन्द्रीय कारागृह में इसका रिकार्ड नहीं है। जेलर मंगलचन्द राठी ने बताया कि हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर आग्रह किया गया है कि श्रवण के जमानतियों का नाम-पता बताया जाए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: