bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

जोवल बोले : मुझे नहीं कुछ कहना

राजधानी हरियाणा.

रोड़ी के पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला के मंगलवार को सिरसा में फिर से हरियाणा ओलंपिक संघ का अध्यक्ष चुने जाने को कानूनी मान्यता देने के बारे में पूछे जाने पर हरियाणा सहकारी संघ के रजिस्ट्रार आरआर जोवल ने टिप्पणी करने से मना कर दिया। उन्होंने भास्कर से कहा कि अभी वे इस मामले से जुड़े तथ्य जुटा रहे हैं, उन्हें इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है, लिहाजा उनके लिए कुछ भी कहना वाजिब नहीं होगा।

कानूनी अध्ययन करने में जुटी सरकार अभय चौटाला के अध्यक्ष चुने जाने के मामले में सरकार कानूनी विशेषज्ञों से सलाह मशविरा करने में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक आज सिरसा में खेलों के उदघाटन समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के जाने से पैदा हुई स्थिति का भी अध्ययन किया जा रहा है।

मामले से जुड़े एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि चूंकि हरियाणा सरकार ने पहले ही चौटाला और जिंदल गुट वाले ओलंपिक संघ को भंग कर दिया है लिहाजा अब किसी भी संघ का कोई वजूद नहीं है। इसके लिए हरियाणा के राज्यपाल डा. एआर किदवई और पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को भी लिखित में सूचना देकर कह दिया गया था कि सिरसा में खेलों के आयोजन को कानूनी मान्यता नहीं है।

इसके बाद राज्यपाल ने तो सिरसा में नहीं जाने का फैसला किया, लेकिन बादल ने वहां जाकर एक गैर कानूनी आयोजन को अपनी मान्यता देने की कोशिश की है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: