bhaskar Web English
HomeSportsOther Sports Other Sports

सानिया की जोड़ी दूसरे राउंड में

टोक्यो. sania भारत की सानिया मिर्जा व अमेरिका की क्रिस्टिना फुसानो की जोड़ी यहां चल रही एक लाख 75 हजार डॉलर इनामी राशि की जापान ओपन टेनिस चैंपियनशिप के दूसरे राउंड में पहुंच गई है। उन्होंने पोलैंड की उसरुला राडवांसका व रोमानिया की एग्नेस श्जात्मारी की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से मात दी। अब उनका सामना एरांत्सी पारा सेंटोंजा व डोमिनगुएज लिनो तथा केटेलिना केस्टानो व एबिगेल स्पीयर्स के मैच की विजेता से होगा।

विंबलडन चैंपियन वीनस विलियम्स ने अमेरिका की जिल क्रेबास को 6-3, 6-1 से हराकर एकल के दूसरे राउंड में प्रवेश किया। तीसरी वरीयता प्राप्त रूस की मारिया किरिलेंको को फ्रांस की केमिले पिन ने 6-3, 4-6, 6-3 से व चौथी वरीयता प्राप्त अई सुगियामा को चीन की युआन मेंग ने 6-3, 6-3 से हरा दिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: