bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

महिला को पीट कर मार डाला

जगाधरी (यमुनानगर). पड़ोसियों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल हुई शिव कालोनी की ६क् वर्षीय प्रेम कुमारी ने सोमवार की रात पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। मृतका के पति सुमेर चंद ने पुलिस शिकायत में कहा है कि उसका बेटा राजेश कुमार २९ सितंबर को बिना बताए घर से गया था और वापस नहीं लौटा। उसी दिन से पड़ोस में रहने वाली लड़की भी गायब है। लड़की के परिजनों का आरोप है कि राजेश उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर कहीं ले गया है।

सुमेरचंद का आरोप है कि दो दिन पहले पड़ोसियों ने उसके घर पर हमला किया था। उस वक्त उसकी पत्नी प्रेम कुमारी, बेटी पिंकी व रेखा घर में मौजूद थी। पड़ोसियों की मारपीट से प्रेम कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर वहां से एक अक्टूबर को उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। सोमवार देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। लड़की के परिजनों ने इस संबंध में कुछ भी कहने से इंकार किया है।

मंगलवार तड़के प्रेम कुमारी की मौत की सूचना शहर पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। मृतका शुगर, ब्लड प्रेशर व हार्ट की मरीज थी। शहर थाना प्रभारी का कहना है कि मृतका के परिजनों के आरोपों के मद्देनजर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। मृतका शुगर, ब्लड प्रेशर व हार्ट की पेशेंट थी। जबकि पीजीआई चंडीगढ़ की रिपोर्ट में मृत्यु को नेचुरल बताया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: