bhaskar Web English
HomeNewsNational National

एटमी करार पर लेफ्ट के बयान हौवा नहीं

न्यूयॉर्कSonia-Gandhiकांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि परमाणु करार पर वाम दलों के बयानों को हौवा बना दिया जाता है। इससे चिंतित होने की जरूरत नहीं है। यहां सोमवार शाम भारतवंशी अमेरिकियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का भरोसा सभी की राय सुनने में है जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत होती है और आम सहमति बनाना आसान होता है। उन्होंने कहा, सरकार को समर्थन दे रहे हमारे मित्रों की असहमति को कभी कभी ज्यादा तूल दे दिया जाता है, जो सही नहीं होता।

राजीव सही साबित : सोनिया ने कहा कि एक समय भारत में लोग ब्रेन ड्रेन (प्रतिभा पलायन) की शिकायत करते थे, हालांकि राजीव गांधी का पक्का विश्वास था कि यह वास्तव में ‘ब्रेन बैंक’ है। मुझे खुशी है कि वे सही साबित हुए और विदेशों में अनुभव लेकर बड़ी संख्या में भारतीय लौटने लगे हैं।’

यूपीए रणनीतिकार उत्साहित :

अमेरिका के साथ असैनिक परमाणु करार पर वाम दलों के साथ सुलह की उम्मीद कर रहे यूपीए के रणनीतिकार न्यूयॉर्क में सोनिया के बयान से उत्साहित हैं। एक वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री के मुताबिक वाम दलों के बयानों की चिंता न करने के सोनिया के न्यूयॉर्क में दिए बयान का अपना महत्व है। करार पर वाम दलों की आपत्तियों पर गौर करने के लिए गठित समिति की शुक्रवार को बैठक होनी है।

भारत आएंगे अलबरदेई : वामदलों ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी प्रमुख मोहम्मद अलबरदेई की 9 अक्टूबर की भारत यात्रा के मद्देनजर सरकार को फिर चेतावनी दी है। माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य एके पांधे ने कहा कि सरकार को अगर बचना है तो उसे यह करार स्थगित करना ही होगा।

फॉरवर्ड ब्लाक महासचिव देवव्रत बिस्वास ने कहा, ‘अलबरदेई की यात्रा पर हमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उनसे परमाणु संयंत्रों संबंधी सेफगार्ड पर कोई चर्चा नहीं होनी चाहिए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: