News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. 8 अक्टूबर को सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम और उसमें मौजूद क्रिकेट फैंस क्लोज सर्किट टेलीविजन (सीसीटीवी) कैमरों की निगाहों में होंगे। उनकी एक-एक हरकत की रिकर्ॉ्िडग स्टेडियम में ही मौजूद कंट्रोल रूम में होगी।
इस दिन भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच फ्यूचर सीरीज का चौथा वनडे खेला जाना है। स्टेडियम के अंदर 22 से 24 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की रिक्वायरमेंट के हिसाब से ड्रेसिंग रूम, पैवेलियन और प्लेयर्स गैलरी में ही सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए पर हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) सुरक्षा के लिहाज से पूरे स्टेडियम में ये कैमरे लगवाने जा रही है। कैमरे दिल्ली की एक कंपनी लगाएगी। कंपनी के अधिकारी आलोक अग्रवाल ने बताया कि कंपनी इससे पहले जयपुर और फरीदाबाद में भी वनडे मैच में कैमरे लगा चुकी है। 15 नवंबर को ग्वालियर में होने वाले पाकिस्तान के साथ वनडे मैच में भी कंपनी कैमरे लगा रही है।
कहां लगेंगे कैमरे:
स्टेडियम के सभी एंट्री पॉइंट पर जूम सीसीटीवी कैमरे प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखेंगे। आलोक ने बताया कि ये कैमरे स्टेडियम के अंदर ही लगेंगे, जबकि बाहर पार्किंग और अन्य जगहों की जिम्मेदारी पुलिस के पास होगी।
इलेक्ट्रॉनिक स्कोर बोर्ड जल्द:
स्क्रीन लगने के बाद अब इलेक्ट्रॉनिक स्कोर बोर्ड भी जल्द ही स्टेडियम में पहुंच जाएगा। स्टेडियम में अब दो स्कोर बोर्ड हो जाएंगे, क्योकि मैनुअल स्कोर बोर्ड पहले से यहां मौजूद है।