News
Metros
Chandigarh Chandigarh पंचकूला. पंचकूला म्युनिसिपल काउंसिल की वार्डबंदी बुधवार से नए सिरे से शुरू होने जा रही है। इस दौरान घर-घर जाकर यह जानकारी ली जाएगी कि कहां कितने लोग रह रहे हैं, उनमें कितने मेल या फीमेल और मेजर या माइनर हैं। कितने लोग आरक्षित वर्ग में हैं।
कई दिन चलेगा काम: इस काम को अंजाम देने के लिए बुलाए गए स्टाफ में हुडा के कुछ इंजीनियर्स, ड्राफ्टमेन और अन्य ब्रांचों के स्टाफ सहित स्कूलों के टीचर्स भी शामिल हैं। वार्डबंदी का काम कई दिन चलेगा।
120 कर्मचारी-अधिकारी बुलवाए: जानकारी के अनुसार वार्डबंदी के लिए हुडा, हाउसिंग बोर्ड, मार्केट कमेटी और स्कूलों से करीब 120 कर्मचारी-अधिकारी बुलवाए जा चुके हैं। इनमें से एक तिहाई ने एमसी को जॉइनिंग रिपोर्ट दे दी है। एकाध दिन में हैफेड और मंडी बोर्ड वगैरह से भी 50-60 कर्मचारी-अधिकारी बुलवाए जाएंगे।
कुछ ब्रांचें करीब खाली:
वार्डबंदी से हुडा के ऑफिसेस में तो कुछ ब्रांचें करीब खाली हो गई हैं। हुडा की डिवीजन-1 से करीब 15, डिवीजन-3 से 9 कर्मचारी-अधिकारी लिए गए हैं। इसी तरह अन्य डिवीजनों और ऑफिसेस से स्टाफ जाने से काम पर असर पड़ रहा है। इनमें ज्यादातर कर्मचारी ऐसे हैं जिनके लिए एमसी की असाइनमेंट नया काम है।बदलेगा कई वार्डो का ग्राफ: नई वार्डबंदी से कई वार्डे का ग्राफ बदलेगा।
पिछली वार्डबंदी के दौरान कई वार्ड टुकड़ों में बंट गए थे और कुछ अपेक्षाकृत छोटे हैं। कुछ रिजव्र्ड वार्डे की संख्या कम या ज्यादा भी हो सकती है। एमसी का चुनाव 6 मार्च, 2008 से पहले होना है। चुनाव से पहले नई वोटर लिस्टें भी जारी की जाएंगी।
वार्डबंदी का पैमाना:
काउंटिंग के दौरान जितनी पॉपुलेशन दर्ज होगी, उसे 31 वार्डे के हिसाब से बांटा जाएगा। औसतन 10-12 फीसदी कम या ज्यादा पॉपुलेशन के अनुसार हरवार्ड का एरिया फाइनल कर दिया जाएगा। नई वार्डबंदी में सेक्टर-26 के पास ट्रिब्यून मित्र विहार का एरिया भी एमसी लिमिट में शामिल किया जा सकता है।
सेक्टर-15 के वोटर्स तीन वार्डस मेंं बंटे:
वार्ड-1 में मनसादेवी रोड पर भैंसा टिब्बा गांव का एरिया वार्ड-1 में और सामने बसी मजदूर कॉलोनी वार्ड-2 में है। वार्ड-3 में सेक्टर-7 के 1 से 199 और 1159 से 1215 तक मकान वार्ड-4 (सेक्टर-6) में हैं। वार्ड-11 में सेक्टर-10 के मकान 209 से 516, 535 से 606 और 836 से 846 वार्ड-12 (सेक्टर-15) में हैं। सेक्टर-15 के वोटर तीन वर्ा्ड मेंं बंटे हैं। इसी तरह कई वार्डे में ग्राफ बिगड़ा हुआ है।