जांलधरपंजाब के नंबर वन अखबार की पहली वर्षगांठ पर दिए जा रहे पंजाब रत्न अवार्ड में पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी कैटेगरीज रखे जाने से इंडस्ट्री में खुशी की लहर है। उनका कहना है, इससे दिग्गज शख्सियतों को सम्मान मिलेगा और नई प्रतिभाओं को अच्छा काम करने की प्रेरणा मिलेगी-
अब तक बड़े-बड़े अवार्ड सिर्फ बॉलीवुड के कलाकारों को ही दिए जाते थे, जबकि उसे चलाने वाले ज्यादातर पंजाबी हैं। प्रकाशन समूह द्वारा ऐसा पहला समारोह होगा।
-पंडित बीएस नारंग, क्लासिकल सिंगर
संगीत पंजाबियों की रूह में बसा है। दैनिक भास्कर ने जो म्यूजिक डायरैक्टर्स और सिंगर्स को अवार्ड देने की पहल की है। यह सराहनीय कदम है।
सलीम शहजादा, सिंगर
इससे हमारी उस्ताद शख्सियतों का सम्मान होगा। यह हमारे लिए खुशी की बात है। युवा कलाकारों को भी प्रेरणा मिलती है अगर लोगों के दिल मे जगह बनानी है, तो इनकी तरह मेहनत करनी होगी।
बलराज, सिंगर
न सिर्फ कलाकार बल्कि म्यूजिक इंडस्ट्री भी इन अवार्डस से सम्मानित होगी। इससे कंपनियों को भी गर्व होगा। भास्कर ने जिस तरह कैटेगरीज बनाई है और नॉमिनेशन लिए हैं, वह काबिले तारीफ है। पंजाब में यह एक बहुत अच्छी शुरुआत है। दीपक बाली, प्रोड्यूसर प्लाज्मा रिकार्डस
इंडस्ट्री से जुड़े लोग सम्मानित होंगे तो कंपनियां भी मोटीवेट होंगी। आखिर इंडस्ट्री कलाकारों के वजह से ही होती है। कलाकार का सम्मान इंडस्ट्री का ही सम्मान है। अवार्ड तो किसी एक को ही मिलना होता है, लेकिन सम्मान पूरी इंडस्ट्री का होता है। दैनिक भास्कर ने एक बहुत अच्छी परंपरा की शुरुआत की है।
दिनेश, प्रोड्यूसर स्पीड रिकार्डस