bhaskar Web English
HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

शहर का आईटी शेयर बाजार 10 करोड़

जालंधरसूचना तकनीक के क्षेत्र में भारत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। दुनिया के सबसे बड़े आईटी कुबेर बिल गेट्स की टीम में 75 प्रतिशत भारतीय इंजीनियर्स हैं। शेयर बाजार भी इसी विश्वास के आधार पर लगातार आईटी कंपनियों के शेयर्स पर अपना पैसा लगा रहा है। वह भी उन परिस्थितियों में जब एक साल से आईटी कंपनियों के शेयरों में कुछ खास या यूं कहें कि उछाल आया ही नहीं। लेकिन शहर के निवेशक मानते हैं कि आईटी शेयरों में लंबे समय तक निवेश करना फायदे का सौदा हो सकता है।

स्थानीय निवेशक यह भी मानते हैं कि आईटी का सारा बाजार डालर पर चलता है और डॉलर चाहे जितना नीचे चला गया हो अब और उससे नीचे नहीं जा सकता। इसलिए वे आईटी शेयरों में ही निवेश कर रहे हैं। वे इस उम्मीद में पैसा लगा रहे हैं कि जल्द ही आईटी सैक्टर में बूम आएगा। यही कारण है लेकिन जालंधर शेयर बाजार में आईटी का १क् करोड़ का शेयर है।

इंफोसिस, टीसीएस और विप्रो जैसी आईटी कंपनीज ने खुद के लिए तो मार्केट में जगह बनाई साथ ही इंडिया की डिवलैपमेंट में अहम योगदान भी दिया। यही कारण आज यह कंपनीज इंटरनैशनल प्लेटफार्म पर पहचान पा चुकी है।

इंफोसिस ऐसी पहली आईटी कंपनी थी जिसने अमेरीकन स्टाक एक्सचेंज में अपना नाम दर्ज करवाया। इसी पहचान के कारण आज जालंधर की आईटी शेयर बाजार 10 करोड़ का है। पिछले एक साल से आईटी शेयर्स की यह सबसे मंदी हालत चल रही है। शेयर बाजार निरंतर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। लेकिन आईटी के शेयरों में कोई उछाल नहीं है। सिटी का सीन यह है कि आईटी सैक्टर की शेयर मार्केट में इन्वैस्टर्स इंफोसिस में 60 प्रतिशत और टीसीएस में 40 प्रतिशत निवेश कर रहे हैं। इंफोसिस शेयर का पिछले साल से 1800 रुपए तो विप्रो 454 रुपए, टीसीएस 1041 रुपए में मिल रहा है जो लगातार ऊंचा-नीचा हो रहा है। शेयर ब्रोकर मानते हंै कि आईटी शेयर का दाम देखते हुए यह सबसे सही टाइम है कि आईटी शेयर मार्केट में इंवैस्ट किया जाए क्योंकि पूरी उम्मीद है कि मार्केट में जल्द ही उछाल आएगा।

शहर के निवेशक मानते हैं जब-जब रुपया मजबूत होता गया, तब-तब देश मजबूत हुआ लेकिन आईटी शेयर डाउन जाते हैं। इसीलिए आईटी कंपनी में निवेश करने वाले रुपए से ज्यादा डालर के मजबूत होने की उम्मीद रखते हैं ताकि उनको ज्यादा से ज्यादा मुनाफा मिल सके। लंबे समय के लिए निवेश करना यानि आईटी। अगर लंबे समय के लिए निवेश करने की बात हो तो आईटी के शेयर्स में निवेश करना सबसे सुरक्षित है। इसी सिक्के का दूसरा पहलू यह है कि कम समयावधि के लिए आईटी में निवेश नहीं किया जा सकता। डॉलर की कीमत अगर रुपए के मुकाबले स्थिर हो जाती है तो आईटी शेयर बाजार मजबूत होगा और निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिलेगी।

मेरे पोर्टफोलियो में 20 प्रतिशत का निवेश आईटी बाजार में है। मैं ज्यादातर लंबे समय के लिए निवेश करता हूं जिससे समय-समय पर अच्छा मुनाफा मिलता रहता है। मुझे विश्वास है कि आईटी बाजार में जल्द ही उछाल आएगा और निवेशकों को काफी लाभ होगा।

नितिन गोयल, आईटी डीलर

डालर के पिटने के कारण आज आईटी शेयर मार्केट डाउन चाहे जा रही है लेकिन हमारा इसी में विश्वास है। निवेशक जानते हैं कि यह आईटी कंपनीज का पैमाना बड़ा है इसीलिए इनमें इतना जोखिम नहीं रहता। साथ ही शेयर खरीदने का यह सबसे सही टाइम है ताकि आने वाले समय में अच्छी रिटर्न पाई जा सके।

ब्रिजेश सिंगल, ब्रोकर

मैं टीसीएस के शेयर्स में निवेश करता हूं क्योंकि यही मुझे देश की सबसे मजबूत आईटी कंपनी लगती है। अपने पोर्टफोलियो की 25 प्रतिशत तक का निवेश इस कंपनी में करता हूं और शेयर मार्केट का हाल जैसा भी हो इसी में आगे भी निवेश करूंगा।

सतिंदर रेखी, वैबसाइट डिवैलपर

आईटी प्रोफेशनल होने के नाते मुझे आईटी शेयर्स पर ज्यादा विश्वास है। मैं ज्यादातर इंफोसिस, सत्यम और एचसीएल टैक में ज्यादा निवेश करता हूं। पिछले एक साल से इस सैक्टर में काफी उतार चढ़ाव देखे हैं और यही कहूंगा कि आईटी डीलर्स इसमें ज्यादा से ज्यादा निवेश करें।

राजीव खन्ना, जेसीडीए प्रैसीडैंट





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: