bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

ऐश्वर्या राय ने चीन के युवाओं का दिल लूटा

शेनझेन.Aishwaryaबॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के चाहने वालों की अच्छी खासी संख्या चीन में है। चीन के युवाओं मे ऐश्वर्या का काफी लोकप्रिय है।

हाकियांग रोड स्थित होटल पविलियन के विपरीत दिशा में लॉरियल की एक बड़ी होर्डिंग लगी है जिसमें ऐश्वर्या की तस्वीर है। एक विज्ञापन कंपनी में मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव के तौर पर काम करने वाले जू शान ने कहा कि ऐश्वर्या राय सुंदर हैं। मैं इस होर्डिंग को रोज देखता हूं।

उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या अच्छी ऐक्टर हैं। मैंने उनकी ज्यादातर फिल्में देखी हैं। ऐश्वर्या लॉरियल कास्मेटिक उत्पादों की ब्रांड एम्बेसडर हैं। जेंग फेंगजुन भी ऐश्वर्या की सुंदरता के साथ साथ उनकी अभिनय क्षमता के दीवाने हैं। आईटी फर्म में काम करने वाली जेंग ने कहा कि ऐश्वर्या बहुत सुंदर हैं। मैंने लोकल केबल नेटवर्क पर उनकी कुछ फिल्में देखी हैं। सीसीटीवी जैसे लोकल चैनल चीनी सबटाइटल के साथ भारतीय फिल्में दिखाते हैं।

जेंग ने कहा कि उन्होंने हम दिल दे चुके सनम, देवदास और और प्यार हो गया लोकल केबल टीवी पर देखी हैं। जेंग के भारतीय दोस्त उसे ऐश्वर्या की फिल्में मुहैया कराते हैं। जेंग ने कहा कि आखिरी बार उन्होंने गुरू देखी और यह फिल्म उन्हें बहुत पसंद आई।

कॉलेज में पढ़ाई करने वाली केरेन जियांग ने दावा किया कि ऐश्वर्या सर्वश्रेष्ठ भारतीय अभिनेत्री हैं। उन्होंने ऐश्वर्या की कई फिल्में देखी हैं। चीन के युवकों ने ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी में भी काफी रुचि दिखाई। गेब्रिएल चान का कहना है कि शादी के बारे में ताजा जानकारी हासिल करने के लिए हम इंटरनेट और कुछ चैनलों से चिपके हुए थे।

संबंधित खबरें
* शाहजहां बनेंगे बेन किंग्सले
* बिपाशा की मां बनेंगी ऐश
* जनवरी को रिलीज होगी 'जोधा-अकबर'
* ऐश्वर्या ने शुरू की 'पिंक पैंथर-2' की शूटिंग
*बिजली गिराती ही नहीं,बनाती भी हैं!





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: