bhaskar Web English
HomeBusinessDalal Street Dalal Street

सेंसेक्स नई ऊंचाईयों पर

sensexमुंबई: मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को भारी उथल-पुथल के बीच लगातार दसवें दिन रिकार्ड बनने का सिलसिला जारी रहा। सेंसेक्स अपने इतिहास की दूसरी बड़ी छलांग 518 अंक की तेजी के साथ 17847.04 अंक के नए शिखर पर पहुंच गया। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 142 अंक की दौड़ से 5210.80 अंक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के शुरू में शेयर बाजारों में अच्छी तेजी देखने को मिली किंतु मध्य सत्र में हांगकांग के शेयर बाजारों की गिरावट, बाजार में तकनीकी सुधार को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच तीव्र गिरावट आई। बाद में विदेशी कोषों की सक्रियता और शार्ट कवरिंग को पूरा करने के लिए निकली लिवाली ने शेयर बाजारों को नयी ऊंचाई पर पहुंचा दिया। सत्र के दौरान सेंसेक्स में 665 अंक की भारी घट-बढ़ हुई। कारोबार के शुरू में शुक्रवार के 17328.62 अंक की तुलना में 17467.17 अंक पर खुला सेंसेक्स तेजी से बढ़ता हुआ 17953.07 अंक की नई ऊंचाई पर पहुंचने के बाद मुनाफावसूली से फिसलकर 17288.41 अंक तक आ गया और समाप्ति पर कुल 518.42 अंक अर्थात 2.99 प्रतिशत की बढ़त से 17847.04 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में दूसरी बड़ी तेजी के बावजूद स्मालकैप सूचकांक 82.21 अंक नीचे आया। मिडकैप में मात्र 13.36 अंक का सुधार हुआ। आईटी 184.89 अंक, धातु 261.75, आयल एंड गैस 312.68 अंक और रियलटी सूचकांक में 593.36 अंक का उछाल आया।

एनएसई का निफ्टी ऊंचे में 5261.15 अंक और नीचे में 5035.65 अंक तक गिरने के बाद समाप्ति पर 5210.80 अंक पर 141.85 अंक अर्थात 2.80 प्रतिशत ऊपर रहा। सेंसेक्स के भारी उछाल के बावजूद बीएसई में कुल मिलाकर रुख नकारात्मक दिखा। सत्र में 2849 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें 1695 में नुकसान और 1111 में बढ़त रही, जबकि 43 के शेयरों में कोई घट-बढ़ नहीं थी। सेंसेक्स की तीस कंपनियों में 24 फायदे और छह में नुकसान हुआ।

बुधवार को सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियों में जोरदार तेजी देखने को मिली। इस वर्ग की दूसरी बड़ी कंपनी इंफोसिस टेकनोलोजीस का शेयर 5.72 प्रतिशत अर्थात 108.30 रुपये की छलांग से 2001.40 रुपये पर बंद हुआ। सेंसेक्स में सर्वाधिक बढ़त वैसे रिलायंस एनर्जी के शेयर में 7.48 प्रतिशत की रही। इसका शेयर 101 रुपये बढ़कर 1450.40 रुपये पर पहुंच गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: