News
International International न्यूयॉर्क.
अमेरिकी शासन के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच परमाणु करार होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि अगले बीस सालों में भारत अमेरिका के प्रमुख सहयोगी देशों में शामिल हो जाएगा।
अमेरिका के राजनीतिक मामलों के अंडर सेक्रेटरी निकोलस बर्न्स ने एक इंटरव्यू में कहा कि परमणु करार को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। उन्होंने आशा जताई कि कुछ दिनों में सारी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके साथ ही बर्न्स ने इस बात पर जोर दिया कि अगले बीस सालों में भारत अमेरिका के खास सहयोगी देशों की सूची में दूसरे या तीसरे नंबर पर आ जाएगा।
बर्न्स ने कहा कि पिछले साठ सालों तक भारत और अमेरिका के बीच जो संबंध थे उनमें अब काफी बदलाव आया है। नए संबंधों से दोनों देशों को काफी फायदा होगा। बर्न्स ने कहा कि भारत एक ग्लोबल और लोतांत्रिक देश है।
उन्होंेने कहा भरत और अमेरिका दक्षिण और पूर्व एशिया में स्थिरता का माहौल बनाना चाहते हैं। बर्न्स ने कहा कि भारत आर्थिक रूप से भी तेजी से तरक्की कर रहा है ऐसे में दोनों देशों के बीच प्रगाढ़ संबंध काफी महत्वपूर्ण है।