Sports
Other Sports Other Sports
टोक्यो: दूसरी वरीयता प्राप्त भारत की सानिया मिर्जा ने ऑस्ट्रेलिया की केसी डेलाक्यूआ को तीन सेटों तक चली द्वंद्व में 6-4,3-6,6-4 से हराकर जापान ओपन टेनिस स्पर्धा के क् वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। उधर, शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिका की वीनस विलियम्स ने भी हमवतन वेनिया किंग को 6-0,6-4 से रौंदकर क् वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
अब विश्व में 29 वीं वरीयता प्राप्त सानिया का मुकाबला फ्लेविया पेनेटा और एबिगेल स्पियर्स के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा। वीनस एलिसिया मोलिक और एलेक्जेंड्रा वाजेनाइक की विजेता से खेलेंगी।
चोट के बाद अपने देश में सनफीस्ट ओपन खेलने से वंचित रहीं सानिया ने शुरुआत से ही मैच में अपना दबदबा बनाए रखा। पहला सेट उन्होंने आसानी से 6-3 से जीता। दूसरे सेट में केसी ने जोरदार वापसी करते हुए सेट 6-3 से जीतकर मैच को बराबरी पर ला खड़ा किया। तीसरे और निर्णायक सेट में सानिया ने अपनी लय में आकर सेट 6-4 से जीतकर अपने मैच अपने नाम कर लिया। वे स्पर्धा के युगल वर्ग में पहले ही क् वार्टर फाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं।
विबंलडन विजेता वीनस ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को चारों खाने चित्त करते हुए पहला सेट आसानी से 6-0 से जीत लिया। दूसरे सेट में किंग ने वीनस को चौंकाते हुए पहले ही गेम में उनकी सर्विस भंग करके 2-0 से बढ़त बना ली। इसके बाद वीनस ने प्रतिद्वंद्वी को कोई मौका न देते हुए उसकी सर्विस भंग कर सेट में 4-3 से बढ़त बनाकर सेट 6-4 से जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।