bhaskar Web English
HomeBusinessCorporate Corporate

भारत होड़ से बाहर

वाशिंगटन: भारत अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की वित्त समिति(आईएमएफसी) के प्रमुख की होड़ से बाहर हो गया है। इसके सदस्यों देशों के एक संगठन ने इस पद के लिए इटली और कनाडा का समर्थन किया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आईएमएफसी के प्रमुख के पद के लिए वोटिंग के दूसरे दौर में नाईजीरिया के नेतृत्व मंे एंग्लो-अफ्रीकी देशों के एक समूह ने इटली का समर्थन किया है।

इसके साथ ही अब इस पद की होड़ कनाडा के वित्त मंत्री जिम फ्लेहर्टी और इटली के वित्त मंत्री टोमासो पाडोपा शियोपा के बीच सीमित हो गई है।

शुक्रवार को आईएमएफसी में हुए एक गुप्त मतदान के बाद भारत, इटली और कनाडा ही आईएमएफसी प्रमुख की होड़ में बचे थे। अभी तक यह पद किसी न किसी यूरोपीय के पास ही रहता आया है। मौजूदा चुनाव ब्रितानी प्रधानमंत्री गोडरेन ब्राउन के त्यागपत्र देने के कारण हुए थे। उन्होंने प्रधानमंत्री का पद संभालने से ठीक पहले यह पद छोड़ा था।

चिदंबरम थे सशक्त दावेदार: इस चुनाव के दौरान एक बारगी लगा था कि केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम इस पद पर काबिज हो जाएंगे। उन्हें इसके लिए चीन, ब्राजील और रूस जैसे ताकतवर देशों का समर्थन हासिल था।

हालांकि वित्त मंत्री ने हाल ही में अमेरिका यात्रा के दौरान साफ कर दिया था कि वे किसी भी प्रकार के अहम पद की होड़ में नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि यह कोई चुनाव या फिर स्पर्धा नहीं है। इसमें 24 सदस्य सिर्फ इस बात आम सहमति बनाने का प्रयास कर रहे हैं कि ब्राउन की जगह अब यह प्रमुख की कुर्सी कौन संभालेगा, जो पिछले 9-10 सालों से इस पद पर काबिज थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: