bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

जेमिमा के साथ अफेयर नहीं: वार्ने

jemसिडनी: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वार्ने ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान से तलाकशुदा जेमिमा खान से रोमांस की खबरों को गलत बताया है। कुछ दिन पहले महिलाओं की प्रसिद्ध ब्रितानी पत्रिका वीमेंस डे ने जेमिमा को वार्ने के जीवन में आई दूसरी महिला करार दिया, जिसके कारण इस महान क्रिकेट खिलाड़ी का अपनी पत्नी सिमोन कलाहन से अलगाव हुआ।

वार्ने ने इस पूरे प्रकरण में अपनी पूर्व पत्नी पर अनावश्यक शक करने का आरोप मढ़ते हुए कहा है कि जेमिमा सिर्फ उनकी अच्छी दोस्त है। दोनों के संबंधों को लेकर अब तक जो कुछ भी कहा गया है वह गलत है।

वार्ने और सिमोन के साथ 2005 में ही तलाक हो गया था। दोनों ने हाल ही में कहा है कि वे दोनों एक-दूसरे की भलाई के लिए ही अलग हुए हैं। सिमोन ने हाल ही में एक पत्रिका में दिए गए सशुल्क साक्षात्कार में कहा था कि तलाक की नौबत वार्ने के मोबाइल पर एक टेक्स्ट मैसेज देखने के बाद आई जो उन्होंने किसी दूसरी महिला के लिए लिखा था।

इसका जवाब देते हुए वार्ने ने कहा कि वे अपने तीन बच्चों की मां के साथ विवाद को सड़कों पर नहीं लाना चाहते। वह सच्चई जानती है। इससे ज्यादा वे इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहते।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: