bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

इंजमाम के कैरियर को लेकर भ्रम की स्थिति

कोच्चि: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड(पीसीबी) ने बुधवार को मीडिया में छपी उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा गया है कि उसका पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक से साथ एक करार हुआ है, जिसके तहत इंजी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लाहौर में होने वाले दूसरे टेस्ट के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।

उल्लेखनीय है कि इंजमाम के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भविष्य को लेकर मीडिया ने पिछले कुछ दिनों में तरह-तरह की बातें आई हैं। इसमें एक नया मोड़ उस समय आया जब कुछ पाकिस्तानी समाचार पत्रों और न्यूज चैनल में बोर्ड और इंजी के बीच इस करार की खबर आई,जिसके अनुसार इंजी लाहौर टेस्ट के बाद पूरी तरह से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।

एक प्रसिद्ध पाक अखबार के अनुसार बोर्ड प्रमुख डॉ.नसीम अशरफ ने हाल ही में अपनी कराची यात्रा के दौरान इंजमाम से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में बोर्ड ने इंजी को सभी प्रकार के क्रिकेट से संन्यास के पर सहमत होने की स्थिति में एक करोड़ रुपए देने की बात कही थी।

इंजी के करीबी सूत्रों ने भी इस बात से पूरी तरह इंकार नहीं किया था,लेकिन खुद पूर्व पाक कप्तान ने इस प्रकार के किसी समझौते की बात से इंकार किया था।

अब पीसीबी के मीडिया सलाहकार आमिर बिलाल ने भी एक बयान जारी कर इस तरह के किसी समझौते की खबर को सरासर गलत बताया था। हालांकि उन्होंने इंजी को लेकर बोर्ड की पॉलिसी का एक या दो दिन में खुलासा करने की बात भी कही है। लेकिन उन्हाेंने इंजी को क्रिकेट छोड़ने के लिए करोड़ रुपए देने के समझौते से साफ इंकार किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: