bhaskar Web English
HomeNewsNational National

मुगलसराय स्टेशन पर भगदड़ में पांच मरे, 35 जख्मी

मुगलसराय.मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म बदलने के दौरान भगदड़ मचने और फुट ब्रिज के टूटने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 35 से भी अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा मुगलसराय स्टेशन के छह नंबर प्लेटफॉर्म पर हुआ।

बताया जाता है कि ट्रेन के दूसरे प्लेटफॉर्म पर आने की सूचना से सभी यात्री एक साथ प्लेटफॉर्म बदलने के लिए दौड़ पड़े। इसी बीच फुट ब्रिज टूट गया और कई पांच यात्रियों की मौत हो गई। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भरती कराया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: