bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

अफ्रीका को 159 रनों की बढ़त

herrisकराची: भ्रमणकारी दक्षिण अफ्रीका टीम ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में स्पिनर पॉल हैरिस(73/५) की घातक गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान की पहली पारी 291 रनों पर समेटकर पहली पारी के आधार पर अहम 159 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। हालांकि पाकिस्तान ने अपने शीर्ष छह विकेट 149 रनों पर गंवाने के बाद कप्तान शोएब मलिक के शानदार 73 रनों की मदद से फॉलोआन बचा लिया।

इससे पहले खेल के तीसरे दिन पाकिस्तान 5 विकेट पर 127 रन के स्कोर से आगे खेलना प्रारंभ किया। उसका पहला लक्ष्य फॉलोआन टालना ही था। मेहमान टीम को पहली सफलता के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ा। तेज गेंदबाज नेल ने नाइट वॉचमेन अब्दुर रहमान(9) को बाउचर के हाथों कैच आउट करा दिया। उस समय पाक फॉलोआन से 101 रन दूर था। कप्तान मलिक ने अंतिम स्थापित बल्लेबाज सलमान बट(24) के साथ सातवें विकेट के लिए 74 रन की भागीदारी निभाकर इस खतरे को लगभग टाल दिया। लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों के थोड़े अंतराल के बाद आउट होने पर शेष 13 रन बनाने का जिम्मा टेलेंडर पर था। गुल(12) और दानिश कनेरिया(26) ने नाजुक मौके पर 21 रन जोड़कर टीम को फॉलोआन के खतरे से निकाला। अंतिम विकेट के लिए कनेरिया ने आसिफ के साथ मिलकर 32 रन जोड़े।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: