bhaskar Web English
HomeNewsNational National

अहिंसा दिवस मनाया मंत्री जी ने मुर्गे की टांग खाकर

रांची.Anoes ekkaदो अक्टूबर को गांधी जयंती थी और जहां पूरा विश्व इसे अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मना रहा था वहीं झारखंड सरकार के एक मंत्री इस दिन भी अपनी जीभ पर काबू नहीं रख पाए।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक झारखंड सरकार में मंत्री एनोस इक्का ने दो अक्टूबर को अपने गृह जिले में आयोजित एक समारोह में चिकन खाया। इस दिन एक फुटबॉल मैच का आयोजन पाकड़टांड गांव में किया गया था।

इक्का इस मैच में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। इस मैच के बाद एक सामूहिक भोज का आयोजन किया गया था। इस भोज के दौरान मीट और मुर्गे जमकर खाए गए। मंत्री इक्का के साथ उनके समर्थक भी इस भोज में शरीक हुए। दिलचस्प बात तो ये है जिले के एसपी मार्टिन पोरस समेत कई अधिकारी भी भोज में शरीक हुए।

गांधी जयंती को मांस ओर मुर्गे के सेवन की खबर फैलते ही मंत्री जी मुसीबत में फंस गए हैं। कांग्रेस ने मंत्री के खिलाफ आंदोलन चलाने का फैसला किया है। कांग्रेस के नेता निएल तर्की ने कहा कि मंत्री ने गांधी जयंती को मांस और मुर्गे का सेवन कर अपराध किया है।

उन्होंने कहा कि मंत्री के ऊपर आपराधिक मुकदमा दायर करना चाहिए। दूसरी ओर मंत्री एनोस इक्का ने इस मसले पर कुछ भी बोलने से इनकार किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
arvind garg
Wednesday, 3rd Oct 2007, 19:14
This is not good
arunhbati
Thursday, 4th Oct 2007, 10:50
ye to is desh ki vidambana hai ke aisa yahaa hota rahta hai