Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood मुंबई.
ताजमहल पर बनने वाली फिल्म में ऐश्वर्या राय और बेन किंग्सले के साथ बिपाशा बसु को भी काम करने का मौका मिलेगा। इस फिल्म में बिपाशा शाहजहां की बेटी जहांआरा बेगम की भूमिका निभाएंगी।
इस संबंध में पूछे जाने पर बिपाशा ने कहा बेशक उन्हें इस फिल्म में काम करने का मौका मिला है और वे इससे काफी उत्साहित हैं। बेन किंग्सले ने उन्हें ऑफर किया है और वे काम करने के लिए तैयार हैं। बिपाशा ने कहा कि अभी फिल्म निर्माण से संबंधित तारीखें नहीं तय हो पाई हैं।
बिपाशा ने कहा कि उन्हें इस फिल्म में एक बेहद खास चरित्र निभाने का मौका मिलेगा। इस फिल्म में बेन किंग्सले शाहजहां की भूमिका निभाएंगे जबकि ऐश्वर्या राय मुमताज महल की भूमिका निभाएंगी।
बिपाशा ने बताया कि लिस्बन में सेवन वंडर्स के दौरान सर बेन किंग्सले ने उनसे इस फिल्म की योजना पर बात की थी। बिपाशा ने कहा कि बातचीत के दौरा किंग्सले ने उन्हें यह ऑफर दिया। उन्होंने बताया कि इस ऑफर के मिलने से वे काफी खुश हैं।