bhaskar Web English
HomeNewsNational National

धार्मिक स्थलों को निशाना बना सकते हैं आतंकवादी

नयी दिल्ली. केन्द्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने आतंकवादियों द्वारा घातक हथियारों से धार्मिक स्थलों, समारोहों, पुलिसकर्मियों और राजनीतिज्ञों को निशाना बनाने की आशंका व्यक्त की हे। उन्होंने कहा कि कहा कि देश में अपराध, हिंसा और आतंकवाद पर काबू पाने के लिए विश्वस्त और सक्रिय पुलिस व्यवस्था की जरूरत है।

शिवराज पाटिल ने पुलिस महानिरीक्षकों और महानिदेशकों के अखिल भारतीय सम्मेलन के अवसर पर कहा कि बडे शहरों में आतंकवादी संगठनों के निष्क्रिय दस्ते मौजूद हैं जो समय पडने पर सक्रिय हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को अंजाम देने के लिए जाली नोटों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

गृह मंत्री ने कहा कि आतंकवादी कम जोखिम के साथ आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को भी उनसे निपटने के लिए नए विचारों, औजारों और प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल करना होगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस व्यवस्था के समुचित संचालन के लिए विश्वसनीय और सक्रिय खुफिया जानकारियों की आवश्यकता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: