bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

पैलेस ऑन व्हील्स में भाप लीक से एक की मौत

नई दिल्ली/जयपुर. अलवर जा रही पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन के स्टीम इंजन की अचानक निकली भाप से लोको इंस्पेक्टर रिछपाल सिंह की मौत हो गई, जबकि चार wheelरेलकर्मी घायल हो गए। हादसा बुधवार शाम छह बजे सफदरजंग रेलवे स्टेशन के बरार स्क्वैयर पर हुआ। इंजन में धमाके के साथ निकली भाप से पांच लोग घायल हो गए। रघुबीर और रिछपाल को तुरंत बेस अस्पपताल में दाखिल कराया गया, जहां रिछपाल की मौत हो गई।

घटनास्थल पर उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्रीप्रकाश व दिल्ली मंडल प्रबंधक ने दौरा किया और देर शाम 7.50 बजे ट्रेन को डीजल इंजन लगाकर रवाना किया जा सका। श्रीप्रकाश ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाएगी और सभी घायलों के इलाज के लिए पूरा खर्च रेलवे देगी।

उल्लेखनीय है कि विशेष रूप से विदेशी पर्यटकों की इस ट्रेन में सफदरजंग से पटेल नगर स्टेशन के बीच स्टीम इंजन लगाया जाता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: