bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

मिडिल स्कूलों में 362 शिक्षक

अजमेर. प्रारंभिक शिक्षा विभाग की मिडिल स्कूलों में बीएड डिग्री वाले 362 शिक्षकों की नियुक्ति होगी। काउंसलिंग में जिला आवंटन के बाद इन शिक्षकों को नियुक्ति schoolदी जाएगी।

जिला शिक्षा अधिकारी शांतिलाल जैन ने बताया कि इन शिक्षकों की नियुक्ति अक्टूबर के अंत तक कर दी जाएगी। जिला आवंटन के बाद इन शिक्षकों के आवेदन पत्र काउंसलिंग कमेटी शिक्षा उपनिदेशकों को सौंपेगी। उपनिदेशक संभाग के जिला शिक्षा अधिकारियों को यह फार्म देगा। इसके बाद नियुक्ति की जाएगी।

संभाग में लगे 600 विद्यार्थी मित्र
संभाग की स्कूलों में अब तक 600 विद्यार्थी मित्रों को लगाया जा चुका है। शिक्षा महकमा इस कोशिश में जुटा है कि अर्धवाषिर्क परीक्षाएं शुरू होने से पहले सभी स्कूलों में विद्यार्थी मित्रों की व्यवस्था हो जाए। इससे शैक्षणिक व्यवस्था में कोई परेशानी ना आए।

शिक्षा उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा सुभाष मिश्र ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों में अनट्रेंड शिक्षकों को लगाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इस कारण गांवों की स्कूलों में भी अब शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार होने लगा है। एक पखवाड़े पहले तक शिक्षा विभाग केवल बीएड और एमएड शिक्षकों को ही स्कूलों में लगा रहा था।

उल्लेखनीय है कि संभाग में करीब 2 हजार पद शिक्षकों के खाली हैं। अब भी संभाग में करीब 1400 शिक्षकों की कमी चल रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: