HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

कम तौल रहे थे ब्रेड, हुआ जुर्माना

भोपाल. एक प्रसिद्ध ब्रेड कंपनी एक किलो के पैकेट में नौ सौ ग्राम ब्रेड दे रही थी। बुधवार को मोबाइल कोर्ट के साथ गए नापतौल के अमले ने उसकी इस धोखाधड़ी को पकडा। कंपनी पर पांच हजार रुपए का जुर्माना किया गया है।

नगर निगम के मोबाइल कोर्ट ने म्युनिसिपल मजिस्ट्रेट वैभव मंडलोई के नेतृत्व में बुधवार को गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र का रुख किया। यहां नापतौल के अमले ने पापुलर ब्रेड की फैक्टरी की जांच में एक किलो के पैक में सौ ग्राम कम ब्रेड पाई।

उसके खिलाफ पैकेज कमोडिटी एक्ट के तहत पांच हजार रुपए का जुर्माना किया गया। एवन ब्रेड के पैकेट पर भी घोषणाएं सही नहीं पाई र्गई। वहां बांट में सील भी नहीं लगी थी। उस पर ढाई हजार रुपए का जुर्माना किया गया।

निगम व नापतौल के अमले ने कुल मिला कर 17 चालान बनाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों से करीब 16 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। पैकेज कमोडिटी एक्ट के साथ अतिक्रमण, गंदगी आदि पर भी चालान बनाए गए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: