HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

हर महीने शहर में आती थीं बार बालाएं

भोपाल. bar राजधानी पुलिस द्वारा देह व्यापार के आरोप में पकड़ी गई पांचों युवतियां मुंबई की बार-बालाएं हैं। उन्हें राजधानी के एक दंपती भोपाल लाए थे। इसके बाद उनका यहां लगातार आना-जाना था। इस गिरोह के बारे में एएसपी (देहात) अरविंद सक्सेना ने बुधवार को पत्रकारों को जानकारी दी।

गिरोह का सरगना हाउसिंग बोर्ड कालोनी (करोद) में रहने वाला राजा मियां और उसकी पत्नी आशिया हैं। राजा मूल रूप से बंगाली है जिसका वास्तविक नाम पीर्घा सारधीदत्ता है।

ऐसे बना गिरोह:
राजा और उसकी पत्नी आशिया दो साल पहले तक बाम्बे फिल्म स्टूडियो में साथ-साथ काम करते थे। जब डांस बार बंद हुए तभी उनके संपर्क में कुछ बार बालाएं र्आई। वे दो साल पहले भोपाल आए और बार बालाओं को यहां बुलाकर वेश्यावृत्ति कराने लगे।

कहां रहते थे :
राजा मियां ने करोद के अलावा बागमुगालिया में एक डुप्लेक्स मकान किराए पर लिया था। यहां मुंबई से आने वाली युवतियां रुकती थीं। वह इन युवतियों को एक-दो महीने यहां रोकने के बाद अगली दफा दूसरे ग्रुप को लेकर आता था। युवतियों को शहर की होटलों/फार्म हाउसों पर भेजता था। बार बालाओं को जो भी पैसा मिलता था, उसकी आधी रकम वह रखता था।

मोबाइल फोन उगलेंगे राज:
पकड़ी गई सभी युवतियों से पुलिस ने मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस इन मोबाइल की काल डिटेल निकलवा रही है।

बड़े लोग ही आते थे:
पकड़ी गई युवतियों ने पुलिस को बताया कि राजा मियां के घर से उन्हें लेने के लिए कई बड़े लोग आते थे। वे हर बार लग्जरी कारों में ही जाती थीं। उन्हें हमीदिया रोड, हबीबगंज और एमपी नगर की होटलों के अलावा फार्म हाउसों पर भी ले जाया जाता था। इसमें कुछ लोग नेता भी थे। चूंकि युवतियां बाहरी हैं, इसलिए वे स्थानीय लोगों को नहीं पहचानतीं।

सभी के जेल वारंट बने:
मुंबई की पांच बार बालाओं समेत आठों आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से सभी को जेल भेजने के आदेश दिए गए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
rajesh
Thursday, 4th Oct 2007, 17:47
mere khyal se deh vyapar ke samband me bo log bhi utne hi gunahghar hai jo inke sath sex karte the , un netao or mantriyo ya koi bhi sarkari adhikari ho sabko pakadna chahiye , isme kai pulish adhikari bhi samil hote hai to puri janch hona chahiye ki kon -kon log unke sath sex kiye hai or sabko pakda jana chahiye. puri galti bar balao ki nahi hai kyonki hamare india mai bahut berojgari hai aise mai agar laadkiya kahi kam bhi karti hai to to bade logo ki ya har kisi ki unper buri najar hi rahti hai ,tab unko es kam ke liye ya to majboor kiya jata hai ,ya unke sath balatkar kiya jata hai aise mai bo apna pet barne ke liye kya kare yeh sarkar ko sochna chahiye ki inke sath kya kiya jana uchit rahega.
Santosh Yadav
Sunday, 7th Oct 2007, 6:27
ye jab shuru huwa tha tab aur aaj inn dono dino men koi jyada badlav nahi hai tab shuru huwa tha aur aaj khatm nahi ho sakta kyun ki band karne wale hi shuruwat de rahe hain