कोटा. दैनिक भास्कर द्वारा केवल कोटा शहर के पाठकों के लिए चलाई जा रही योजना के द्वितीय सप्ताह का ड्रा बुधवार को शहर के प्रमुख उद्योगपतियो व व्यापारियों की
उपस्थिति में होटल सेलीब्रेशन में निकला गया। ड्रा का प्रथम पुरस्कार वाशिंग मशीन संजय गांधी नगर की सुमीना के नाम निकला। यह ड्रा चंबल मोटर्स के निर्देशक राजीव कोहली ने निक ाला।
ट्रिपल धमाका योजना के दूसरे सप्ताह की योजना को लेकर पाठकों में भारी उत्साह था। कूपन जमा कराने के लिए हर सेंटर पर पाठकों की लंबी कतारें लगी रहती। दो दिन में लगभग 65 हजार पाठकों ने कूपन जमा कराए। जिनका ड्रा शानदार तरीके से निकाला गया। ड्रा स्थल पर कूपन के ढेर जमा हो गए जिसमें से अतिथियों ने एक एक करके हर पुरस्कार के लिए विजेताओं की घोषणा की। समारोह में दैनिक भास्कर के यूनिट हेड बी एस झाला सहित भास्कर परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
रोचक जानकारियों का खजाना भास्कर
प्रथम पुरस्कार की विजेता बनी समीना बी पिछले 5 सालों से भास्कर की नियमित पाठक है। उनके अनुसार भास्कर रोचक जानकारियों का खजाना होता है तथा वह जन समस्याओं को अच्छी तरह से उठाता है। इसमें हर वर्ग की खबरें समाहित होती है। अगर सुबह उन्हें भास्कर न मिले तो वे बैचेन हो उठती है। उनकी प्रतिदिन की दिनचर्या में भास्कर शमिल हो गया है। समीना को मधुरिमा पढ़ना भी बहुत पसंद है। उसमें घरेलू जानकारियां काफी उपयोगी होती है।