bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

ये सब आखिर कैसे थमेगा

इंदौर.rag कॉलेजों में मारपीट का विवाद थम ही नहीं रहा है। एक ताजा मामले मे एक छात्र ने साथियों के साथ एक अन्य छात्र को पीटा और कपड़े उतारकर परिसर में घुमाया। बुधवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे एग्रीकल्चर कॉलेज में राधेश्याम जाट ने साथियों के साथ बीजलपुर निवासी बी.एससी एग्रीकल्चर तृतीय वर्ष के छात्र विनोद परमार को पीटा और कपड़े उतरवाकर कॉलेज परिसर में घुमाया। इसकी लिखित शिकायत पीड़ित छात्र ने पलासिया थाने में की है। उसने उक्त छात्र पर रैगिंग का आरोप लगाया है जबकि कॉलेज प्रबंधन ने आपसी विवाद बताया।

..और प्रोफेसर को देख भाग गए
विनोद ने बताया मैं 11 बजे कॉलेज आया तब राधेश्याम पंद्रह-बीस साथियों के साथ आया और अपशब्द कहने लगा। इसके बाद मैं कक्षा में चला गया। ११.३क् बजे राधेश्याम साथियों को लेकर फिर आया और अपशब्द कहने लगा। फिर शर्ट उतरवा ली और बोला पूरे कपड़े उतार। मैंने विरोध किया तो पीटते हुए बाहर ले गया। तभी कुछ प्रोफेसर आ गए जिन्हें देख वे लोग भाग गए।

कलाम साहब आए हैं, इसलिए रिपोर्ट नहीं लिखेंगे
विनोद ने बताया मैं कुछ साथियों को लेकर रिपोर्ट लिखवाने पलासिया थाने गया तो बोले लिखकर दे दो, कलाम साहब आज यहीं हैं, हम रिपोर्ट नहीं लिखेंगे।

आपसी विवाद है
>> दोनों छात्रों का आपसी विवाद है। इनमें पहले भी लड़ाई हो चुकी है। अब तो कॉलेज से निकालने की नौबत आ चुकी है। मामला कॉलेज की अनुशासन समिति को सौंप रहे हैं।
डॉ. एस.एल. नाईक, डीन एग्रीकल्चर कॉलेज

पूर्व मंत्री का रिश्तेदार बताकर छात्रों को मारे चांटे
बुधवार को दोपहर में विंध्य इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, सिमरोल रोड के दो छात्र नवीन पाटीदार और अलतमश मंसूरी को दूसरे कॉलेज के दो छात्रों ने अपने आपको पूर्व मंत्री का रिश्तेदार बताते हुए कॉलेज में जाकर चांटे मारे और जान से मारने की धमकी दी।

कॉलेज प्रबंधन ने दोनों को पकड़कर पूछताछ की तो एक छात्र विवेकानंद इंस्टिट्यूट का और दूसरा पटेल कॉलेज ऑफ टेक्नोलाजी एंड साइंस रालामंडल का निकला। बाद में विवेकानंद कॉलेज के प्रबंधन को सूचना दी तो वे छात्रों को ले गए। उधर, विवेकानंद कॉलेज प्रबंधन का कहना है छात्र हमारे कॉलेज के नहीं हैं। इस बीच पुलिस भी कॉलेज पहुंच गई।

अगर ज्यादा बोला तो गोली मार दूंगा
उज्जैन से आए बीई कर रहे नवीन पाटीदार ने बताया दो लोग शराब पीकर आए थे जिसमें से एक पास ही के विवेकानंद कॉलेज का शरद सोनकर था उसने आते ही मुझे चांटे मारे। और मंत्री का रिश्तेदार बताते हुए गोली मारने की धमकी दी।

अलतमश मंसूरी और राकेश वाईकर ने बताया दोनों आते ही मारने लगे। मौजूद प्रोफेसर राहुल अग्रवाल ने बताया मैंने विवाद करने वाले छात्रों से पूछा तो बोले हम अपने गांव के साथी से मिलने आए थे।

कोई बाहरी तत्व विवाद करके गए
>> हमारे कॉलेज का कोई लेना-देना नहीं है, कोई बाहरी तत्व विवाद कर गए हैं।
ए.जे. सिद्दकी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, विंध्य इंस्टिट्यूट

पड़ोस के कॉलेज से फोन आया था
>> शरद सोनकर हमारे कॉलेज में बी.फॉर्मा का छात्र था लेकिन अब वह हमारे यहां नहीं है। पड़ोस के कॉलेज से विवाद की सूचना मिली थी तो हम गए थे।
डॉ. पी.के. दुबे, हेड फॉर्मेसी विभाग विवेकानंद कॉलेज

प्रोफेसर के सामने सामूहिक रैगिंग
बुधवार दोपहर दो बजे रालामंडल स्थित पटेल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी साइंस के बीई फस्र्ट ईयर के कुछ छात्रों को प्रोफेसर के सामने ही सामूहिक रैगिंग लेते हुए जमकर पीटा गया। छात्रों ने बताया थर्ड ईयर के सीनियर छात्र हमसे फ्रेशर पार्टी और सामूहिक रैगिंग देने का कह रहे थे, हमने मना किया तो हमारी पिटाई कर दी।

यह घटना कॉलेज के ही एक प्रोफेसर के सामने हुई। प्रोफेसर से मदद मांगी तो उन्होंने भी उनका साथ दिया और हमें अपशब्द कहते हुए कहा कि अगर सामूहिक रैगिंग नहीं करवाई तो प्रैक्टिकल में फेल कर देंगे। कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी और डायरेक्टर से भी शिकायत की लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की।

आपसी विवाद था, रैगिंग नहीं
>> कॉलेज परिसर में ही फ्रेशर पार्टी करवा दी थी, रैगिंग की बात गलत है। छात्र आपस में लड़ लिए थे।
-अजितसिंह पटेल

छात्रसंघ अध्यक्ष-सचिव बर्खास्त
गुजराती इनोवेटिव कॉलेज में जूनियर छात्र और छात्रसंघ अध्यक्ष व सचिव द्वारा सीनियर छात्र के साथ मारपीट करने के मामले में कॉलेज प्रबंधन ने कार्रवाई करते हुए छात्रसंघ अध्यक्ष यशपाल और सचिव वीरसिंह को पद से बर्खास्त व कॉलेज से निलंबित कर दिया।

24 सितंबर को कॉलेज में युवा उत्सव की तैयारी के दौरान इन छात्रों ने सीनियर छात्र मनीष जायसवाल को पीट दिया था। पीड़ित छात्र ने इसकी शिकायत कॉलेज के साथ पुलिस में भी की थी। घटना के बाद यूनिवर्सिटी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कॉलेज प्रबंधन को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था।

हां, बर्खास्त कर दिया
>> छात्रसंघ अध्यक्ष और सचिव जैसे जिम्मेदारी के पद पर रहते हुए अनुशासनहीनता करना गलत है, इसलिए उन्हें पद से बर्खास्त व कॉलेज से निलंबित कर दिया है और चेतावनी भी दी है कि यदि भविष्य में ऐसी कोई घटना होगी तो कॉलेज से निकाल दिया जाएगा।
-आर.सी. त्रिवेदी निदेशक गुजराती इनोवेटिव कॉलेज





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
asheesh
Thursday, 4th Oct 2007, 7:55
It will NEVER stop with this kind of "lachar" lose attitude of police and public in Indore. Arrest the students and also the college professors and Principal and take tough action then see who dares to repeat these kind of incidents?
Santosh Yadav
Sunday, 7th Oct 2007, 6:36
chatron ki ladai jahan khatm ho jati hai wahi fir thane aur chote tabke ke neta iss jhagde ko aur uljha dete hain