News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. सिरसा स्थित डेरा सच्च सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह को हत्या के दो मामलों और रेप केस में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा मिली जमानत को रद्द करने से सुप्रीम कोर्ट ने इंकार कर दिया है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अशोक भान और जस्टिस वीएस शिरपुरकर की बेंच ने यह आदेश मृतक पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के परिजनों द्वारा दायर अपील पर सुनवाई के बाद दिए।
बेंच ने अपील पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट के उस फैसले को कायम रखा है जिसमें हाईकोर्ट ने कहा था कि डेरामुखी को इस मामले में जमानत का पूरा हक है, क्योंकि सीबीआई ने इन्वेस्टिगेशन के दौरान डेरामुखी को गिरफ्तार नहीं किया था।