HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

अब चप्पे-चप्पे पर पहरा

चंडीगढ़. बुधवार को सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम के चप्पे-चप्पे पर पहरा था। दोनों एंट्री गेट बंद थे और उनपर ताला जड़ा था। इन गेटों पर पुलिसकर्मी भी तैनात थे। पुलिस किसी को भी बिना पहचान और चेकिंग के अंदर नहीं जाने दे रही थी, चाहे वह ऑफिसर हो, कर्मचारी हो, पत्रकार हो या फिर निमार्ण कार्य में लगे कर्मी।

इंडिया-ऑस्ट्रेलिया वन-डे से पांच दिन पहले भास्कर ने सेक्टर-१६ स्टेडियम की ढीली सुरक्षा की पोल खोली थी। बुधवार को एसएसपी ऑपरेशन दिनेश भट्ट, एसएसपी यूटी सुधांशु श्रीवास्तव और एसएसपी सिक्योरिटी अतर सिंह अहलावत ने स्टेडियम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मंगलवार को स्टेडियम में ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मियों से लिखित में एक्सप्लेनेशन मांगी गई है।

क्रिकेट मैच के मद्देनजर सुरक्षा में किसी तरह की ढील नहीं होगी। हमने चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए हैं। मैं खुद सारी सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहा हूं।

अतर सिंह अहलावत, एसएसपी सिक्योरिटी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: